हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका, निकलीं 187 भर्तियां, जानें नियम

by
हिमाचल प्रदेश उहाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के 187 पद भरे जा रहे हैं। जिसके लिए 30 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई है।
ऐसे में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवा तय की गई अवधि तक आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए इस संबंध में अभ्यर्थी अधिसूचना को भी देख सकते हैं। आवेदन के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। जिसमें अनारक्षित और इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन वर्ग में आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 45 के बीच होनी चाहिए।
इसी तरह से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग में आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 के बीच तय की गई है। इसके अलावा सरकारी नौकरी में सेवारत वर्ग में आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 निर्धारित की गई है।  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के कुल 187 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें सबसे अधिक क्लर्क के 63 पद भरे जाएंगे। जिसमें 49 पद नियमित और 14 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।
इसी तरह से स्टेनोग्राफर के कुल 52 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें 22 पद रेगुलर और 30 पद अनुबंध पर भरे जाएंगे। इसके अलावा के ड्राइवर के कुल छह पद रेगुलर तौर पर भरे जाने हैं। वहीं, 66 पद प्यून के भरे जाएंगे। इसमें 64 पद रेगुलर और दो पद डेली वेजेस पर भरे जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाम वापसी के अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम, अब 42 प्रत्याशी मैदान में

एएम नाथ। मंडी, 4 मई। नगर निगम मंडी के पार्षद चुनावों के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इसके बाद अब नगर निगम मंडी के...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी : संगरूर से एयरलिफ्ट कर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

संगरूर : पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीएम संगरूर में अपनी राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त थे, जब उन्हें अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके...
article-image
पंजाब

Tikshan Sood Slams Rahul Gandhi

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Oct.3 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood has lashed out at opposition leader Rahul Gandhi, calling his recent remarks at Columbia University “shameful” and “anti-India.”Sood said Gandhi...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक है बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु

चंडीगढ़ :  हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद विधानसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. उनकी गिनती प्रदेश के सबसे अमीर राजनेताओं में होती है....
Translate »
error: Content is protected !!