हाई कोर्ट ने रेप आरोपी को दे दी बेल : महिला ने शिकायत करने में एक महीने का समय ले लिया

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई करते हुए रेप आरोपी को जमानत देदी। शख्स पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप है। शख्स महिला से डेटिंग ऐप बम्बल के लिए जरिए मिला था।
जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी को अनिश्चित काल के लिए न्यायिक हिरासत में नहीं रखा जा सकता, क्योंकि कानून के तहत मुकदमे से पहले सजा देना प्रतिबंधित है। कोर्ट ने 23 मई कोअपने आदेश में कहा, बम्बल ऐप पर मिलने और उसके बाद धर्मशाला आकर आरोपी के साथ रहने की बात को जमानत पर फैसला करते समय नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पुलिस हिरासत में पूछताछ के लिए मामला बनाने में सक्षम नहीं है।
क्या है मामला? 
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक में बेंगलुरु की रहने वाली एक महिला ने वायुपुत्र अनिरुद्ध थोटापल्ली नाम के शख्सके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद उसे हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने 2 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। तेलंगाना में जीरो फर्स्ट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई और बाद में उसे धर्मशाला ट्रांसफर कर दिया गया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने इस उम्मीद में बम्बल ऐप पर प्रोफाइल बनाई थी कि उसे वहां उसका जीवन साथी मिल जाएगा। इस ऐप के जरिए ही फरवरी में उसकी आरोपी से पहचान हुई। वह फरवरी में धर्मशाला अकेले घूमने गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि इसी ट्रिप पर आरोपी भी आरोपी भी उसके साथ शामिल हो गया और इसके बाद उसने एयरबीएनबी एकोमोडेशन बुक किया जहां उसने उसका रेप किया।
             महिला ने अपनी शिकायत में कहा, आरोपी ने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया और फिर संबंध बनाने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया, तो उसने कथित तौर पर उससे शादी करने का वादा किया। महिला को बाद में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस को दिए गए अपने बयान में, महिला ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसने प्राइवेट मोमेंट की रिकॉर्डिंग भी की।
कोर्ट ने क्या कहा?
आरोपी को बेल देते हुए कोर्ट ने फैसले में कहा, महिला ने शिकायत करने में एक महीने का समय ले लिया। जमानत याचिका पर फैसला लेते समय इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। साथ ही, यह भी कहा गया है कि उनकी मुलाकात डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए हुई थी। न्यायालय ने यह भी कहा कि यह परीक्षण के दौरान साबित हो जाएगा कि शारीरिक संबंध सहमति से बने थे या फिर शादी के बहाने शिकायतकर्ता की सहमति ली गई थी। न्यायालय ने कहा, हालांकि, इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि अभियोक्ता तेलंगाना से धर्मशाला तक अकेले यात्रा करके आई थी और एक ऐसे व्यक्ति के साथ रुकी थी, जिससे वह पहले कभी नहीं मिली थी, सिवाय बम्बल ऐप पर एक-दूसरे के संपर्क में रहने के।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमन्त्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खन्ना दम्पति ने किया पौधरोपण

खन्ना ने कहा –  पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति लगाए एक पेड़ होशियारपुर 22 सितम्बर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे कार्यक्रमों की श्रंखला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नर्सों की भर्ती में कोरोना वारियर्स को प्राथमिकता देगी सरकार -मेडिकल टेक्नोलॉजी पर खर्च कर रहे 1350 करोड़ रुपयेः सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी और चमियाणा अस्पताल की फैक्लटी के साथ किया संवाद एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार सायं यहां आईजीएमसी शिमला व अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशिलिटी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीमारी की हालत में गांव-गांव बेचा आचार, सीरा और बड़ियां : पैरालिसिस को मात देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हरदीप कौर

मंडी (सुंदरनगर)। परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर मुश्किल से पार पाया जा सकता है। यह कर दिखाया है जिला मंडी के सुंदरनगर के छातर गांव की पैतांलीस वर्षीय हरदीप कौर ने। हरदीप कौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएसआरबी ककीरा में पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम का विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने किया शुभारंभ : एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम शुरू करने का दिया आश्वासन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककीरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होगा स्तरोन्नत : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। ककीरा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री हरिगिरी चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत स्वामी श्री...
Translate »
error: Content is protected !!