हाई कोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगा युवक : खुद को बड़ा अधिकारी बताकर ऐंठ ली रकम

by

एएम नाथ । शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधनी शिमला में हाई कोर्ट में माली की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपित ने खुद को हिमाचल प्रदेश सचिवालय का अफसर बताकर यह ठगी की है।इस बारे में पीड़ित की ओर से छोटा शिमला थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता वीरेंद्र चौहान पुत्र सुंदर सिंह निवासी ठियोग जिला शिमला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देव कुमार नामक एक व्यक्ति से उसकी जान-पहचान हुई थी। इस व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में अफसर तैनात बताया। आरोपित ने कहा कि वह सचिवालय में एक शाखा का प्रमुख है।शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपित ने उसे कहा कि वह उसके भाई को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में माली (गार्डनर) की नौकरी दिलवा सकता है, लेकिन इसके लिए 3 लाख रुपये देने होंगे। उसने यह भी कहा कि आधी रकम अभी और बाकी आधी रकम नियुक्ति पत्र मिलने के बाद देनी होगी। इस झांसे में आकर वीरेंद्र चौहान ने आरोपी को 1.20 लाख रुपये दे दिए।शिकायतकर्ता का कहना है कि जब काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई नियुक्ति पत्र मिला और न ही नौकरी का कोई पता चला, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने जब पैसे लौटाने की बात कही तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल का निवासी बताया गया है। आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बता दें कि शिमला में पहले भी सरकारी नौकरी में ठगी के नाम मामले पेश आ चुके है। ऐसे में अब हाई कोर्ट में नौकरी के नाम पर युवक से ठगी की गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डिप्टी CM की जमानत तक जब्त : पार्टी को 1 पर्सेंट वोट नहीं मिला

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के बाद JJP यानी जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बने थे। साथ ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी के साथ बनी गठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री तक बनाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने बाजू पर लिखा सुसाइड नोट, फांसी लगाकर की आत्महत्या : पति व उसकी प्रेमिका पर मामला दर्ज इनबॉक्स

इंदौर : महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति और उसकी प्रेमिका से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने अपनी जिंदगी समाप्त करने का फैसला कर लिया और सुसाइड नोट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिड डे मील वर्करों का प्रदेशभर में हड़ताल का ऐलान : वेतन और सुविधाओं को लेकर चंबा में फूटा गुस्सा…22 जून को शिमला में सचिवालय घेराव की चेतावनी

एएम नाथ। चंबा : मिड डे मील वर्कर यूनियन जिला कमेटी चंबा (सीटू से संबद्ध) की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को चंबा में आयोजित की गई, जिसमें वर्करों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को...
हिमाचल प्रदेश

विदेश जाने से पहले : प्रत्येक विभाग को अफसरों के टूअर की फाइल पहले मुख्य सचिव कार्यालय भेजनी होगी

शिमला : हिमाचल के कुछ नौकरशाह मुख्य सचिव को नजरअंदाज करते हुए विदेशों के टूर पर जा रहे हैं। इस पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कार्मिक विभाग के माध्यम...
Translate »
error: Content is protected !!