हादसे में मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर, 4 जुलाई ): दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत के बाद थाना गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में रामलाल पुत्र चैन सिंह निवासी महताबपुर ने बताया कि उसका बेटा अमनप्रीत सिंह अपने दोस्त हरजिंदर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर गढ़शंकर से महताबपुर लौट रहा था, जब वे खालसा कॉलेज गढ़शंकर के पास पहुंचे एक छोटे हाथी ने अचानक यूटर्न ले लिया, जिसके कारण अमनप्रीत सिंह और हरजिंदर सिंह मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। रामलाल ने कहा कि वह अमनप्रीत को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन बलाचौर के पास उसकी मौत हो गई। रामलाल ने कहा कि उसके बेटे अमनप्रीत की मौत छोटा हाथी के चालक की गलती से हुई है, इसलिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। थाना गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 106,281,125 ए, 125 बी बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाजवा बोले -60 पार्षद थे, 33 चुनाव लड़ पा रहे, उम्मीदवारों को नामांकन नहीं करने दिया – पंजाब इलेक्शन कमीशन के अधिकारी से मिले बाजवा

पंजाब में 21 दिसंबर को होने वाले नगर निगम और नगर परिषद चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में राज्य चुनाव आयुक्त राज कुमार...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हलोमाजरा में अवैध कब्जों पर चंडीगढ़ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : चार एकड़ जगह खाली करवाई

चंडीगढ़ l पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा हलोमाजरा क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने के लिए 13 मई 2026 को विशेष अभियान चलाया गया इसमें चार एकड़ जगह खाली करवाई गई इस...
article-image
पंजाब

आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं लड़कियां : घर में चल रहा था देह व्यापार पुलिस ने की रेड.. …. मकान मालिक गिरफ्तार

बठिंडा : थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने जनता नगर में स्थित एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से घर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
पंजाब

नशीले पदार्थो का धंधा नहीं छोड़ते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए कि उनकी दोबारा जमानत ना हो : सरपंच जतिंद्र ज्योति

गढ़शंकर: सत्तर वर्ष बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तो गढ़शंकर से दोबारा विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी चुने गए है। अव सभी नशे के धंधा करने वाले इसे बंद...
Translate »
error: Content is protected !!