हिंदी शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न 

by
गढ़शंकर, 29 जनवरी : पंजाब शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार ब्लाक गढ़शंकर-1 तथा 2 के विभिन्न स्कूलों में पढ़ाने वाले हिंदी शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में आयोजित की गई। स्कूल प्रभारी मनजीत कुमार के नेतृत्व में तथा हिंदी के बीआरपी नरेंद्र कौर, रण बहादुर तथा पूजा रानी के प्रबंधों में आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षकों को विभाग की नीतियों के बारे में अवगत करवाया गया तथा विद्यार्थियों को दी जाने वाले सीसीई की अंकों प्रति,  प्रश्न पत्र की तैयारी तथा मूल्यांकन संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके शिक्षकों की गतिविधियां भी करवाई गई। इस कार्यशाला में गणित के बीआरसी राम सरूप तथा हरपाल सहोता, सामाजिक शिक्षा के बीआरसी भाग सिंह और साइंस के बीआरसी अजय कुमार ने भी संबोधित किया। सेमिनार दौरान गढ़शंकर के ब्लॉक एक तथा दो में हिंदी पढ़ाने वाले सभी शिक्षक उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अविश्वास प्रस्ताव खारिज : मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के खिलाफ विपक्ष साबित नहीं कर पाया दो तिहाई बहुमत

होशियारपुर, 19 अगस्त :   मेयर नगर निगम होशियारपुर सुरिंदर कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को नगर निगम के बी.आर. अंबेदकर मीटिंग हाल में हाउस की विशेष बैठक हुई, जिसमें कुल 45 पार्षद उपस्थित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हर दिन एक नए झूठ के सहारे आगे बढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री : सिर्फ़ ऋण लेने और ‘जनता पर टैक्स लादो’ मॉडल से कैसे आत्म निर्भर बनेगा हिमाचल : जयराम ठाकुर

सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव बैठक में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर दिन एक नए झूठ के सहारे आगे बढ़ रहे हैं।...
article-image
पंजाब

दिल्ली चुनाव से पहले सट्टा किंग ने बदली चाल : एग्जिट पोल से पहले जान लें किसकी बनेगी सरकार

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कल यानी 5 फरवरी को मतदान होना है। मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आएंगे, जिससे दिल्ली के असली राजा का पता लगाने में मदद मिलेगी। बहरहाल, सट्टा...
article-image
पंजाब

अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी की 9 वी वार्षिक बरसी को समर्पित समागम 21 जुलाई से 29 जुलाई तक मनाई जा रही : मनदीप बैस 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डेरा बापू गंगा दास जी माहिल पुर में  बापू गंगा दास जी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी की 9 वी...
Translate »
error: Content is protected !!