हिमकेयर की जांच में तत्परता, नकली दवा रैकेट की जांच से किनारा : जयराम

by

नकली दवा मामले में विजिलेंस की असमर्थता पर जयराम ने सरकार को घेरा

एक जुलाई को विजिलेंस ने पत्र भेजकर जटिल वित्तीय जांच के लिए मैनपावर व तकनीकी विशेषज्ञता की कमी बताई

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना और नकली दवाओं के कथित रैकेट की जांच को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हिमकेयर को बदनाम करने के लिए जांच का नाटक कर रही है, जबकि लोगों की जान से जुड़े नकली दवाओं के मामले में विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच करने में असमर्थता जता दी है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि एक दवा निर्माता पर नकली दवा की बिक्री और जीएसटी चोरी के लिए रिकॉर्ड में हेराफेरी के आरोप सामने आए हैं। इसी मामले में न्यायालय में दिए गए एक अन्य प्रतिनिधित्व में कथित तौर पर 27 से 28 टन कच्चे माल की अवैध सप्लाई और जीएसटी चोरी का मामला भी उठाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की मांग के बावजूद विजिलेंस द्वारा इससे किनारा करना गंभीर सवाल खड़े करता है।
नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक जुलाई 2026 को पत्र भेजकर इस मामले की जांच में अपनी असमर्थता जताई थी। उनके अनुसार, ब्यूरो ने मामले की वित्तीय प्रकृति को जटिल बताते हुए पर्याप्त मैनपावर और संसाधनों की कमी तथा राजस्व विभाग से जुड़े तकनीकी एवं डोमेन ज्ञान का अभाव बताया था।
जयराम ने सवाल उठाया कि यदि विजिलेंस और पुलिस के पास जीएसटी एवं नकली दवाओं से जुड़े मामलों की तकनीकी जांच का पर्याप्त ज्ञान नहीं है, तो हिमकेयर से जुड़े चिकित्सा मामलों की जांच किस आधार पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुर्लभ कैंसर के मरीज को उसकी परिस्थितियों और चिकित्सकीय निदान के आधार पर दी गई दवाओं पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ विजिलेंस द्वारा तेजी से मामले दर्ज किए जाते हैं और पूछताछ की जाती है, लेकिन इतने गंभीर वित्तीय एवं दवा संबंधी मामले में जांच से असमर्थता जताई जा रही है। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या प्रदेश की जांच एजेंसियां वास्तव में ऐसे मामलों की जांच करने में सक्षम नहीं हैं या फिर सरकार की जांच कराने की इच्छा ही नहीं है।
जयराम ठाकुर ने इसे सरकार के कथित ‘व्यवस्था परिवर्तन’ पर सवाल बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार की कार्यप्रणाली को समझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी संगठित भ्रष्टाचार के मामलों में मुख्यमंत्री कार्यालय की संलिप्तता को लेकर सवाल उठ चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने इन आरोपों पर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गेयटी थियेटर में ‘मास्टर्स यूनिवर्स’ प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ : प्रदर्शनी का आयोजन इंटरनेशनल सैंटर ऑफ दि रोरिक, मॉस्को, अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नगर, जिला कुल्लू और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में प्रसिद्ध रूसी कलाकार, विचारक और शांति के अग्रदूत निकोलस रोरिक की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘मास्टर्स यूनिवर्स’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गल चुकी 5 दिन पुरानी लाश -शव के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा : युवती के मां-बाप के इंतजार में परिजन

एएम नाथ।  सिरमौर :  पांवटा में यमुना नदी में डूबी युवती के शव का पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शुक्रवार देर शाम पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया था। लेकिन पुलिस ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी ब्यास में पलटी बोरिंग मशीन, ऑपरेटर बहा; हाईवे निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

एएम नाथ। मंडी :;हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पाइलिंग (बोरिंग) मशीन ब्यास नदी में पलट गई। हादसे में मशीन का ऑपरेटर बह गया है। मंडी के बिंद्रावणी में ब्यास नदी के तेज बहाव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केरल में हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 308 ग्राम सिंथेटिक ड्रग MDMA बरामद : 2 महिलाओं सहित सात आरोपी गिरफ्तार

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ / त्रिशूर (केरल) : केरल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए त्रिशूर जिले में एक हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सिटी डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक...
Translate »
error: Content is protected !!