हिमाचल कई राजनीति में बड़ा मोड़ : पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा फूंकेंगे ‘तीसरे विकल्प’ का शखानंद

by

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक दो-दलीय राजनीति में अब एक बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता डॉ. राम लाल मारकंडा ने प्रदेश में एक सशक्त ‘थर्ड फ्रंट’ (तीसरे मोर्चे) के गठन का एलान कर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। हमीरपुर प्रवास के दौरान मारकंडा ने साफ किया कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट है और अब वह कांग्रेस-भाजपा के विकल्पों से हटकर एक नई राह तलाश रही है।
मारकंडा की रणनीति बेहद स्पष्ट है। वे सबसे पहले जमीन पर एक मजबूत संगठन खड़ा करने पर ध्यान दे रहे हैं। कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर का दौरा करने के बाद अब उनका अगला पड़ाव मंडी है। उनका मानना है कि यदि संगठन की नींव मजबूत होगी, तो ‘जिताऊ उम्मीदवार’ खुद-ब-खुद सामने आएंगे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस मुहिम में वे अकेले नहीं हैं। मारकंडा के मुताबिक प्रदेश के कई दिग्गज नेता उनके संपर्क में हैं और इस नए राजनीतिक विकल्प का हिस्सा बनने को तैयार हैं।
डॉ. मारकंडा का यह कदम केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित आंदोलन की शुरुआत है। पूरे प्रदेश का भ्रमण कर और जनता की नब्ज टटोलने के बाद वे अपनी नई पार्टी को विधिवत पंजीकृत करवाएंगे। गौरतलब है कि मारकंडा का राजनीतिक इतिहास काफी प्रभावशाली रहा है। पंडित सुखराम की ‘हिविकां’ से मंत्री पद तक का सफर तय करने वाले मारकंडा ने हालिया उपचुनाव में निर्दलीय लड़कर अपनी ताकत दिखाई थी। अब वे अपनी उसी लोकप्रियता और अनुभव के दम पर हिमाचल की सियासत में एक नया अध्याय लिखने की तैयारी में हैं, जो आने वाले समय में सत्ता के स्थापित समीकरणों को पूरी तरह बदल सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 प्वाइंट में समझिए रात में बॉर्डर पर क्या-क्या घटा : सीजफायर के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान दुआरा सीजफायर तोड़ा तो ..भारत से मिला करारा जवाब

नई दिल्ली । लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर की तोड़ा तो भारतीय सेना में जबरदस्त जवाब दिया और एक बार फिर पाकिस्तान को घुटनों ले बल ल दिया है।   सेना व यह सुरक्षा एजेंसियां पूरी...
हिमाचल प्रदेश

दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में स्टाफ के 30% पद खाली है, जो चिंता का बड़ा कारण : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिमला :दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर स्थाई नीति ना होने से अध्यापक वहां जाने से कतराते हैं। जिस वजह से स्कूलों में स्टाफ की भारी कमी चल रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो वह एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म कर देगी ; कंगना रनौत : कंगना रनौत

एएम नाथ। मंडी ; मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंवाद अभियान के दौरान करीब 12 कार्यक्रमों में भाग लिया। कंगना रनौत ने कहा कि मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*गोमा ने नवाज़े डीएवी आलमपुर के होनहार : सरकार शिक्षा को दे रही विशेष महत्व : यादविंदर गोमा*

आलमपुर, 15 नवंबर :- डीएवी सीनियर सेकंडरी स्कूल आलमपुर के वार्षिकोत्सव में आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मंत्री ने इस अवसर पर विद्यालय के...
Translate »
error: Content is protected !!