हिमाचल कांग्रेस की नई टीम का आखिर एलान : 12 उपाध्यक्ष , 27 जनरल सेक्रेटरी नियुक्त, नए लोगो को भी दिया गयामौका

by

एएम नाथ / रोहित जसवाल :  आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने करीब 17 महीने बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल दुआरा कल शनिवार देर रात जारी की गई सूचियों के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। नई टीम में  27 जनरल सेक्रेट्री और 12 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी इन्हें दी  :  पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक नीरज भारती, बंबर ठाकुर और सतपाल रायजादा, रजनीश किमटा, परस राम, मोहिंदर चौहान, जीवन ठाकुर, करण सिंह पठानिया, अमित नंदा, चेत राम ठाकुर और चंद्र प्रभा नेगी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

जिन्हें मिली जनरल सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी :  विनोद जिंटा, पवन ठाकुर, अनीता वर्मा, अमित भरमौरी, हरि कृष्ण हिमराल, सुरिंदर मनकोटिया, यश पाल तनैक, विकास ठाकुर, यशवंत खन्ना, रंजीत सिंह राणा, धर्मेंद्र धामी, मनमोहन कटोच, सुरेश नागटा, विवेक कुमार, देविंदर जग्गी, महेंद्र स्टान, हरि चंद शर्मा, सत्यजीत नेगी, रमेश चौहान, ज्योति खन्ना, यदुपति ठाकुर, सोनिया चौहान, बलविंदर बबलू, रमेश ठाकुर, चंदर शेखर शर्मा, उपेंद्र कांत मिश्रा और दीपक शर्मा को प्रदेश कांग्रेस में जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है।

कोषाध्यक्ष : मदन चौधरी को प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजनीतिक मामलों की समिति :  राजनीतिक मामलों की समिति में अध्यक्ष विनय कुमार सहित मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, अनुराग शर्मा, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, चंदर कुमार चौधरी, कर्नल धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादवेंद्र गोमा, राम लाल ठाकुर, नंद लाल, आरएस बाली, भवानी सिंह पठानिया, केहर सिंह खाची, सुरेंद्र शर्मा तथा महासचिव (संगठन) को सदस्य बनाया गया है।

कार्यकारी समिति में कौन-कौन :  कार्यकारी समिति में सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, आशा कुमारी, धनी राम शांडिल, विप्लोव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, चंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादवेंद्र गोमा, राम लाल ठाकुर, गंगूराम मुसाफिर और अनीता वर्मा को शामिल किया गया है।

अनुशासनात्मक समिति : अनुशाशन समिति का अध्यक्ष पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को बनाया गया है। इसके सदस्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, बाबा हरदीप सिंह, नीरज नायर, अनुराधा राणा और महासचिव (संगठन) होंगे।

17 महीने के इंतजार के बाद नई टीम का गठन :  6 नवम्बर 2024 को हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश और जिला कार्यकारिणियों को भंग कर दिया गया था। इसके बाद करीब डेढ़ साल यानी 17 महीने के इंतजार के बाद अब नई टीम घोषित की गई है। हालांकि 22 नवम्बर 2025 को विनय कुमार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और उनके नेतृत्व में तीन महीने बा पहली पूरी कार्यकारिणी घोषित की गई है।

नई टीम में  संतुलन बनाने की की गई कोशिश :  संगठनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है। क्योकिं पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी अहम जिम्मेदारी दी है और उन नेताओं को भी संगठन में जगह दी गई है जिन्हें पिछली विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में टिकट नहीं मिल पाया था।  जिक्रयोग है कि वर्ष 2027 के अंत में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को होने है । जिसे देखते हुए  कांग्रेस ने यह नई टीम संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारी मजबूत करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जबरन खींच कर ले गई प्रशांत किशोर को पुलिस – थप्पड़ जड़ा, धरनास्थल पर हुई झड़प

बिहार : 70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर को आखिरकार पुलिस ने धरने...
हिमाचल प्रदेश

रावमापा बाथड़ी व पालकवाह पंचायत में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

ऊना, 20 जून – नशा मुक्त अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत पलकवाह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसकी अध्यक्षता सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अनिता शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कोर्स : डीएलएड की 518 खाली सीटों के लिए 3,787 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की होगी अब जांच

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कोर्स सत्र 2024-26 के लिए सरकारी डाइट और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के आवंटन की दूसरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंग्रेजी बोलने वालों का ही नहीं गरीब और पहाड़ी लड़कियों का भी स्वाभिमान होता : प्रदेश के एक छोटे से गांव की लड़की को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का टिकट मिलना सुप्रिया श्रीनेत और कांग्रेस पार्टी को रास नहीं आ रहा -कंगना रनौत

एएम नाथ।  सुंदरनगर। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने अशोभनीय टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ अंग्रेजी बोलने वालों का ही...
Translate »
error: Content is protected !!