हिमाचल कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा : सुरजीत सिंह भरमौरी को चम्बा, ऊना से देशराज गौतम को व इंद्रजीत सिंह को शिमला शहरी की कमान

by

एएम नाथ। शिमला/नई दिल्ली : आ ल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC) के नए अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा 2 जनवरी 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां “संगठन सृजन अभियान” के तहत की गई हैं। इस अभियान के अंतर्गत AICC द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने संबंधित जिलों में विस्तृत समीक्षा की, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अन्य हितधारकों से संवाद किया तथा अपनी विस्तृत रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपी।
रिपोर्टों के विश्लेषण और पर्यवेक्षकों व वरिष्ठ नेताओं के साथ एक-एक कर चर्चा के बाद जिला अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।
हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त DCC अध्यक्ष इस प्रकार हैं। मंडी से चंपा ठाकुर, कांगड़ा से अनुराग शर्मा, हमीरपुर से सुमन भारती शर्मा, लाहौल-स्पीति से दोरजे अंगरूप, कुल्लू से सेस राम आज़ाद, चंबा से सुरजीत कुमार भरमौरी, सिरमौर से आनंद परमार, सोलन से सुभाष चंद वर्माणी, शिमला शहरी से इंद्रजीत सिंह, बिलासपुर से अंजना धीमान व ऊना से देशराज गौतम शामिल हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए कांग्रेस अधिक सशक्त रूप में सामने आएगी।
नए जिला अध्यक्षों को संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और सरकार की नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नई टीम युवाओं और अनुभवी नेताओं के संतुलन के साथ पार्टी को नए जोश के साथ आगे बढ़ाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

NSS Camp Concludes with Grand

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.29 :  The NSS Unit of Rayat College of Law, and Lamrin Tech Skills University Punjab, Railmajra concluded its Seven-Day Special Camp with a meaningful valedictory ceremony marked by social service, youth engagement,...
पंजाब

पंजाबी भाषा की परीक्षा में 38 फीसदी युवा फेल, युवा 50 फीसदी तक अंक हासिल नहीं कर पाए : आबकारी व कर विभाग में इंस्पेक्टरों की लिखित परीक्षा में

चंडीगढ़ : पंजाब के युवा अब अंग्रेजी नहीं बल्कि अपनी मातृ भाषा पंजाबी की पढ़ाई में पिछड़ रहे हैं। इस वजह से उनका कॅरिअर तक प्रभावित हो रहा है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की...
article-image
पंजाब

संकल्प सांस्कृतिक समिति द्वारा गढ़शंकर में मिठियां रूहां कम्युनिटी इवेंट करवाया

गढ़शंकर । पंजाब स्टेट एडस कंट्रोल गढ़शंकर के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार की अध्यक्षता में चल रही संस्था संकल्प संस्कृतिक समिति गढ़शंकर द्वारा मिठियां रूहां कम्युनिटी इवेंट करवाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पंडित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तत्तापानी में आयोजित जिला स्तरीय मकर संक्रांति मेला सम्पन्न : प्राकृतिक आपदा से प्रदेश भर में 12 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ, लेकिन केंद्र से कोई बड़ा पैकेज आपदा के समय में नहीं मिल पाया – विक्रमादित्य

एएम नाथ।  तत्तापानी  :  मंडी जिला के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल तत्तापानी में मनाया जाने वाला दो दिवसीय जिला स्तरीय लोहड़ी मकर संक्रांति मेला सम्पन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि लोक निर्माण मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!