ऊना जिले की पांचों सीटों पर आ सकते है हैरानीजनक नतीजे : हरोली व कुटलैहड़ सीटों पर पूरे प्रदेश के लोगो की रहेगी नजर

by

ऊना। प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भाग्य आजमाने वाले भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों की 8 दिसंबर मतगणना से पहले धड़कनें तेज हो गई है। दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी शांत होकर अब सुबह का इंतजार करने की बात के साथ साथ मतगणना से पहले अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत के दंभ भर रहे हैं।
ऊना जिले में भाजपा के वीरेंद्र कंवर और कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री लगातार चार चार बार जीत चुके है लेकिन इस बार निकट के मुकाबले में फंसे हुए दिखाई दे रहे है। अब जनता ने क्या फैसला अपना क्या दिया हुआ है यह तौ सुबह मतगणना के बाद पता चलेगा। ऊना जिले में सबसे ज्यादा हरौली वी कुटलेहड़ सीट पीआर सभी की नजर टिकी रहेगी। मुकेश और वरिंदर कंवर में जो जीतेगा ऊना जिले की राजनीती में उसका लंबे समय तक के लिए बर्चस्व कायम हो जाएगा।
चर्चित सीट हरोली पर हर एक की नजर : हरोली सीट पर प्रदेश के तमाम लोगो में चर्चा है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार एवं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और भाजपा के प्रो. राम कुमार में जबरदस्त मुकाबला होना तय माना जा रहा है। हरोली से मुकेश अग्निहोत्री लगातार 4 बार के विधायक हैं। क्योंकि मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस के बड़े चेहरे हैं और पार्टी में सीएम पद के भी दावेदार हैं। लेकिन आस बार प्रोफेसर राम कुमार ने विकास को मुद्दा और विशेष कर बुक ड्रग पार्क का मुद्दा बना कर चुनाव में उतरे थे तौ मुकेश अग्निहोत्री ने इस बार चुनाव कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में किए वायदों पर लोगो से वोट मांगे और मुकेश पूरे चुनाव में अति उत्साहित नजर आए। अब हरौली के मतदाताओं ने किस की बात मान कर मतदान किया इसकी सथिती मतगणना शुरू होने के साथ ही साफ होनी शुरू हो जाएगी। अब कौन किस पर भारी पड़ता है को सभी टकटकी लगा कर देखेगे।
कुटलैहड़ : जिले में दूसरे नंबर पीआर हॉट कुटलैहड़ सीट में भाजपा उम्मीदवार एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर और कांग्रेस के नए चेहरे देवेंद्र कुमार भुट्‌टो में काटें का मुकाबला होना माना जा रहाहै। कुटलैहड़ से वीरेंद्र कंवर लगातार 4 बार के विधायक हैं। इस सीट पर कांग्रेस को 1985 के बाद जीत नहीं मिली है। इस दफा वीरेंद्र कंवर 5वीं जीत दर्ज करने में सफल रहते हैं, या फिर कांग्रेस के देवेंद्र कुमार भुट्‌टो उन पटकनी देगे हैं।
ऊना : ऊना सीट पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। यहां से भाजपा उम्मीदवार व पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और कांग्रेस के सतपाल रायजादा की किस्मत दांव पर लगा है। इस सीट से सतपाल रायजादा दूसरी बार जीत दर्ज करते हैं या फिर सतपाल सत्ती उनसे पिछली हार का बदला चुकाने में कामयाब होते हैं। यह मत पेटियों के खुलने के बाद पता चलेगा। दोनों उम्मीदवार अपनी जीत तय मान कर चल रहे है।
गगरेट : गगरेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजेश ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर है। राजेश ठाकुर का गगरेट से लगातार दूसरा चुनाव है। जनता उनकी 5 साल की परफॉर्मेंस पर मुहर लगाती है, या फिर कांग्रेस के नए चेहरे चैतन्य शर्मा उन पर भारी पड़ते हैं। चैतन्य शर्मा युवा शक्ति और समाज सेवा के कामों के दम पर चुनावी मैदान में उतरे थे। इस सीट पर भी राजनीतिक माहिर पूरी नजर रखे हुए हैं। यहां पर कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए वरिष्ठ नेता राकेश कालिया का कितना भाजपा को फायदा हुया इसकी भी कल सथीति साफ हो जाएगी।
चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी आरक्षित सीट से भाजपा उम्मीदवार बलवीर चौधरी का दूसरा चुनाव है। उनकी 5 साल की परफॉर्मेंस का फैसला होना है। इस बार कांग्रेस के नए चेहरे सुदर्शन बबलू उन पर भारी पड़ते हैं, या फिर बलबीर चौधरी इस सीट से लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हैं। इस पर जनता की नजरें लगी हैं। राकेश कालिया का चिंतपूर्णी सीट पर भी असर माना जाता है और अब उसका भी कल खुलासा हो जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

23 जुलाई से चंबा ज़िला के प्रवास पर रहेगी अधीनस्थ विधायन समिति

एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की अधीनस्थ विधायन समिति  23 जुलाई से चंबा ज़िला के प्रवास पर रहेगी। विभागीय प्रवक्ता ने प्रवास कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अधीनस्थ विधायन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाथरी – बाथू में बिहार की 3 प्रवासी बच्चियों की बाढ़ के तेज बहाव में बहने से मौत : प्रदेशभर में 300 से ज्यादा सड़कें बंद

रोहित भदसाली । ऊना / शिमला : हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते ऊना में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। ऊना के बाथरी – बाथू में बिहार की 3 प्रवासी बच्चियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण व वित्तीय लाभ – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 21 दिसम्बर – पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा प्रशिक्षण के उपरांत अपना व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीनों, औजारों व उपकरणों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डोडरा क्वार में इसी माह आयोजित होगा जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर – अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन एएम नाथ : शिमला, 03 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ बचत भवन सभागार में...
Translate »
error: Content is protected !!