हिमाचल के युवक को पंजाब से चिटटा सप्लाई करने वाला सप्लायर गिरफतार : हरोली पुलिस ने पंजाब के देनोवाल गांव मे जाकर तडके दविश देकर उठाया सप्लायर

by

हरोली : पुलिस थाने के तहत पडने वाली पुलिस चौकी टाहलीवाल के अनंर्गत गांव भडियारा के पास SI गुरधियान के नेतृत्व मे पुलिस ने दो दिन पहले एक युवक विकास कुमार को 5.72 ग्राम हेरोइन (चिटटे) के साथ पकडा था जिसका पुलिस रिमांड हासिल करके पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि उक्त आरोपी को पंजाब के देनोवाल के एक चिटटे के सप्लायर गुरलाल पुत्र गुरमीत लाल निवासी देनोवाल खुर्द, थाना गढशंकर, जिला होशियारपुर पंजाब, उम्र 32 वर्ष ने उक्त 5.72 ग्राम चिटटा वेचा था । जो आज सुबह पुलिस ने जाल विछाते हुये आरोपी की पहचान पर मुख्य सप्लायर गुरलाल को पंजाब के देनोवाल से गिरफतार कर लिया है । इस कारवाई को अंजाम देने के लिये पुलिस थाना प्रभारी हरोली सुनील कुमार के द्वारा 8 सदस्यों की टीम का गठन किया गया था तथा SI गुरधियान के नेतृत्व मे उक्त टीम ने पंजाव मे जाकर दविश दी । जैसा की विदित है हरोली पुलिस थाना, जिला ऊना , होशियारपुर पंजाब के साथ सटा है । पंजाब से खासतौर पर हिमाचल के युवक या तो खुद चिटटे की खेप लेकर आते है या पंजाब के सप्लायर वार्डर तक या हिमाचल मे आकर भी कई बार सप्लाई करते है । उक्त आरोपी ने भी चिटटे की खेप हिमाचल के वार्डर पर आकर पहले गिरफतार हुये आरोपी विकास कुमार को दी थी। हरोली पुलिस ने इस वर्ष 30 अभियोग मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज करके करीब 50 आरोपियो को जेल भेजा है । हरोली पुलिस कई मामलो पंजाब के सप्लायरो को भी जेल भेज चुकी है । इसी कडी मे कारवाई करते हुये पंजाब के देनोवाल से सप्लायर गुरलाल को गिरफतार किया गया है । प्रभारी सुनील कुमार साख्यान ने जानकारी देते हुये वताया कि जिला पुलिस कप्तान अर्जित सेन के दिशानिर्देशो पर चिटटे के सप्लायरो पर कडी कारवाई की जा रही है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

शॉप-टू-शॉप कैंपेन के दौरान तिवारी का जोरदार स्वागत : शोरूम, बूथ मालिकों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा  

 शहर को अच्छी तरह से जानता हूं, यहां की गलियों में घूमा और रहा हूं :  मनीष तिवारी चंडीगढ़, 20 अप्रैल: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी का आज...
article-image
पंजाब

करवाती थी देह व्यापार का धंधा, अड्डे पर नशा भी होता था सप्लाई; अब फंसी

जालंधर :  जालंधर जिले के मकसूदां में बीते दिन पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी की थी। इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को नामजद कर लिया है। आरोपितों को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 स्नैचर गिरफ्तार लूटी गई सोने की चेन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चंडीगढ़ पुलिस ने किया बरामद

चंडीगढ़, 18 जून । पुनीत महाजन : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-31 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को...
Translate »
error: Content is protected !!