हिमाचल के लाल की अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन : जयराम ठाकुर

by
देश की सेना पाकिस्तान को दे रही है करारा जवाब
हमारे सुरक्षा कवच को भेद पाना पाकिस्तान के बस की बात नहीं
एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लाल सूबेदार मेजर पवन कुमार जरयाल के बलिदान पर गहरा शोक प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सूबेदार मेजर पवन कुमार की अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान की गाथा हमेशा गाई जाएगी। हिमाचल समेत सम्पूर्ण राष्ट्र को उन पर गर्व है। अमर बलिदानी सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता जी भी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके है। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके पिता श्री गरजो सिंह की बात की उन्होंने कहा कि ‘उन्हें खुशी है कि उनका बेटा देश के काम आया’। धन्य हैं ऐसे पिता और उनकी बलिदानी संतान। राष्ट्र की सेवा में अपनी पीढ़ियाँ लगाने वाले परिवार को मैं शत-शत नमन करता हूँ।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा यह लड़ाई हम पर थोपी गई है। हमारे बेकसूर लोगों को मारने का जो पाप पाकिस्तान ने किया है उसकी उन्हें सज़ा मिल रही है। पाकिस्तान अब पूरी दुनिया में बेनक़ाब हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के सौ किलोमीटर अंदर हमला करके पाकिस्तान के टॉप आतंकियों को भारत ने ढेर कर दिया है। इस ऑपरेशन में मारे गए सभी आतंकी और उनके कमांडर मानवता के दुश्मन हैं। भारत के हजारों लोगों की हत्या के दोषी हैं। भारत ने आतंक के आकाओं को पाकिस्तान के भीतर उनके हेड क्वार्टर में घुस कर मारा है। जिससे पाकिस्तान बिलबिला उठा है और भारत में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर हमला कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगा भारतीय सेना उसका डटकर जवाब दे रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश के लोगों को हमारी सेना पर पूरा भरोसा है, हमारे नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। पाकिस्तान हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकता है। पूरी दुनिया आज भारत का रण कौशल देखकर चकित है। भारत का आत्म रक्षा उपकरण, एयर डिफेंस का नेटवर्क देखकर अचरज में है। पाकिस्तान के हर छोटे-बड़े हमले नाकाम हो रहे हैं। भारत अब पाकिस्तान के प्रमुख सुरक्षा प्रतिष्ठानों को तबाह कर चुका है। उनके कई एयर बेस, एयर डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर चुका है। भारत की सेना भारत के सुरक्षा की गारंटी है। भारत का नेतृत्व देश के सुरक्षा की गारंटी है। हमारा रक्षा कवच भेद पाना पाकिस्तान के बस की बात नहीं है। उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन का सहयोग करें और उनके निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। देश और प्रदेश में किसी भी प्रकार के खाद्य और रसद की कोई कमी नहीं है। केंद्र सरकार समेत तमाम जिम्मेदार एजेंसियों ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में सभी वस्तुओं के भंडार भरे हुए हैं। इसलिए किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाधार स्कूल की छात्रा : अमानत कौर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित

बीबीएन, 2 जून (तारा) : धौलाधार पब्लिक स्कूल सतीवाला की छात्रा अमानत कौर ने जवाहर नवोदय की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे इलाके में स्कूल तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है । शिक्षिका सरला...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग हमारे लिए प्रेरणास्रोत, उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता : सांसद मनीष तिवारी

वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर 38 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया चंडीगढ़, 7 अक्टूबर: वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर-38 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज प्रातः किन्नौर जिला के पूह के गांधी मुहल्ला सम्पर्क मार्ग में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस हादसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने सुनीं एकल नारी शक्ति संगठन की समस्याएं, त्वरित और प्रभावी समाधान का दिया आश्वासन

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 दिसंबर : एकल नारी शक्ति संगठन से संबंधित जनसुनवाई बैठक वीरवार को बचत भवन ऊना में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। बैठक में हरोली,...
Translate »
error: Content is protected !!