हिमाचल : ग्लैंडर्स बीमारी की दस्तक- इंसानों में भी फैलने का खतरा, मंडी में घोड़े का सैंपल पाया पॉजिटिव

by
एएम नाथ।  मंडी : मंडी जिले में घोड़ों और खच्चरों में फैलने वाली ग्लैंडर्स बीमारी से दहशत का माहौल बन गया है. मंडी के समौण से लिया घोड़ों के रक्त का सैंपल राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार में जांच के दौरान पॉजिटिव निकला है। घोड़ों के खून के नमूने की जांच के बाद रोग के लक्षण पाए गए हैं।
ग्लैंडर्स एक संक्रामक और गंभीर रोग है, जो घोड़ों-खच्चरों और गधों में पाया जाता है. यह बीमारी बर्कहोल्डरिया मैलेई नामक जीवाणु के कारण घोड़े और खच्चरों में फैलती है।
                        यह रोग घातक होता है और इसका इंसानों में भी फैलने का खतरा रहता है. इस बीमारी के जीवाणु पशुओं के शरीर में फैल जाते हैं, जिससे शरीर में गांठें पड़ जाती हैं. मुंह से खून निकलने लगता है और सांस संबंधी तकलीफें भी बढ़ जाती हैं. घोड़ों में इस बीमारी की पुष्टि होने पर संक्रमित पशु को मार देना ही एकमात्र समाधान होता है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रवि ठाकुर ने बताया कि मंडी में गलैंडर्स बीमारी का एक मामला दर्ज किया गया है. रिपोर्ट एनआरसी केंद्र हिसार से पॉजिटिव आई है. उन्होंने बताया कि मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र को कंट्रोल जोन घोषित करने की कार्रवाई की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा के विकास में खर्च हो रहे 250 करोड़ रूपये: कमलेश ठाकुर

आने वाले समय में सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक होगा देहरा राकेश शर्मा । धर्मशाला, 7 नवम्बर। देहरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए आने वाले वर्षों में यह हल्का...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर: 25 जुलाई: डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। इस मैडिकल कैंप में मैडिकल माहिर डा. निर्मल कुमार तथा रोग विशेषज्ञ डा....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निषाद की सफलता पर सबको नाज : पेरिस पैरालंपिक में ऊना के लाल निषाद का कमाल, ऊंची कूद में रजत पदक जीत कर रचा इतिहास

सीएम-डिप्टी सीएम ने दी बधाई रोहित भदसाली।  ऊना, 2 सितंबर। पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में ऊना जिले के अंब क्षेत्र के निषाद कुमार ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। ऊंची...
article-image
पंजाब

5 PCS और 3 IAS अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 पीसीएस और 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग (आईएएस शाखा) द्वारा जारी आदेशों...
Translate »
error: Content is protected !!