हिमाचल देव भूमि, इसी कारण भाजपा का आपरेशन लोट्स फेल हुआ : हर्षवर्धन चौहान

by

एएम नाथ। नालागढ़ :उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमचाल देवी-देवताओं की भूमि है और यही कारण है कि भाजपा का लोट्स आपरेशन फेल हुआ है। भारत में आज तक जितने भी आपरेशन लोट्स है वहां पर सफल हुए है लेकिन हिमाचल में यह फेल हुआ।  यहां की जनता की भावनाओं से खिलावाड़ हुआ जिसे जनता ने नकार दिया। जनता की भावना से खिलवाड़ करना भाजपा पर भारी पड़ा है। चार जून को हिमाचल में भाजपा सरकार का सपना देख कर सीएम जनता ने मुंह तोड़ जवाब दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आयोग्य घोषित किए छह विधायकों में से जनता ने चार विधायक घर बैठा दिए।  जनता ने भाजपा का लोट्स आपरेशन पूरी तरह से नकार दिया।

अब प्रदेश में तीन स्थानों पर उप चुनाव हो रहे है। जनता इन विधायकों से यह पूछ रही है कि जब उन्हें जीता कर भेजा था तो ऐसी क्या मजबूरी रही कि उन्हें त्याग-पत्र देना पड़ा। वह चाहते तो किसी भी दल को अपना समर्थन कर सकते है। नालागढ़ में केएल ठाकुर पहले ही भाजपा के विधायक रहे है। डेढ साल पहले जब उन्हें मंच पर धक्के लगे थे तो उन्होंने लोगों की भावनाओ से खेलते हुए मेरा क्या कसूर के नारे लगा कर लोगों से सैम्पथी वोट लिया। लेकिन पर्दे के पीछे कुछ ओर ही ड्रामा चला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को तंबाकू मुक्त जिला बनाने के अभियान को दें निर्णायक गति : डीसी जतिन लाल

डीसी ने ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ की प्रगति की समीक्षा की रोहित जसवाल।  ऊना, 18 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को निर्णायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों में दर्ज हों सभी पात्र युवाओं के नाम: शशिपाल शर्मा

शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश, 28 नवंबर तक चलेगा अभियान रोहित भदसाली। भोरंज 24 अक्तूबर। विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण-2025 की तैयारियों के संबंध में वीरवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज में लिया विभिन्न विकास कार्यों का जायजा

एएम नाथ।  भोरंज 16 फरवरी :  उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को भोरंज का दौरा करके वहां जारी विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।  उन्होंने सम्मू ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा...
हिमाचल प्रदेश

पुलिस की जांच में खुलासा : 27 मई को पकड़ी गई जहरीली शराब मामले के आरोपियों ने गौरव मिन्हास से खरीदी थी

ऊना : जिले में बीते 27 मई को मोहित राजपूत निवासी ऊना और अश्वनी कुमार निवासी नंगल से पकड़ी गई नकली स्टीकर और होलोग्राम वाली शराब मामले के तार कागड़ा जिला के पालमपुर निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!