हिमाचल परिवहन निगम की बस में नंगल डैम के पास आग लगी, कोई हताहत नहीं

by
नंगल  : हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के संधोल से दिल्ली जा रही हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस में नंगल डैम के पास आग लग गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
अधिकारियों के अनुसार, बस के नंगल डैम पहुंचने पर यात्रियों ने टायरों से धुआं निकलता देखा और शोर मचाया, जिसके बाद बस चालक सलीम मोहम्मद ने तुरंत वाहन रोक यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि इसके बाद लोगों ने नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) भवन स्थित अग्निशमन कार्यालय को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से की हत्या

माहिलपुर- गांव टूटोमजारा के 79 वर्षीय किसान की अज्ञात बदमाशों ने निर्ममता से हत्या कर दी। मृतक हरभजन सिंह के पुत्र मनदीप सिंह व भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात उसके पिता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘कभी फ्लैट तो कभी होटल में बुलाता’, सीनियर अधिकारी करता था गंदी बात, महिलाओं ने कर दी धुनाई

राजस्थान के जयपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कैंसर इंस्टीट्यूट के एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर महिला कर्मचारियों ने हमला कर दिया। ऑफिसर को उनके ही ऑफिस में बुरी तरह पीटा...
article-image
पंजाब

ज़िला भाषा दफ़्तर होशियारपुर ने करवाए ज़िला स्तरीय शानदार कविता गायन और साहित्य सृजन प्रतियोगिताएं

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन, भाषा विभाग पंजाब के निदेशक जसवंत सिंह ज़फ़र के दिशा-निर्देश और ज़िला भाषा अधिकारी होशियारपुर जसप्रीत कौर की अगुवाई में पंजाबी भाषा और संस्कृति...
article-image
पंजाब

फौजा सिंह हिट एंड रन केस में NRI अरेस्ट, फॉर्च्यूनर से टक्कर मारने के बाद था फरार

जालंधर । 114 वर्षीय मैराथन रनर फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को देहात पुलिस ने महज 30 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. मंगलवार देर रात पुलिस ने 30 वर्षीय एनआरआई...
Translate »
error: Content is protected !!