हिमाचल पुलिस कांस्टेबल परीक्षा – 90 अंकों का सिलेबस जारी : दो घण्टे का मिलेगा समय

by

एएम नाथ।  शिमला । हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। इस लिखित परीक्षा में कुल 90 अंकों का पेपर होगा, जिसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय मिलेगा।  सिलेबस में सामान्य ज्ञान, गणित, तार्किक क्षमता यानी रीजनिंग और अंग्रेजी व हिंदी संबंधित विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।

लिखित परीक्षा के सिलेबस में अंग्रेजी के 20, हिंदी के 20, गणित के 20 प्रश्र पूछे जाएगी जो कि दसवीं कक्षा के स्तर के होंगे। इसके साथ ही रीजनिंग के 10 और सामान्य ज्ञान के 20 अंक तय किए गए हैं।

सामान्य ज्ञान में प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं व संगठन, प्रसिद्व पुस्तकें और लेखक, विज्ञान की खोज और आविष्कार, देश और उनकी राजधानी, पुरस्कार व सम्मान, खेल, हिमाचल का भूगोल व संस्कृति, सरकार की नीतियां, कार्यक्रम और योजनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित विषय में परिमेय संख्याएं, भिन्न व दशमलव, क्षेत्रमिति, सतह क्षेत्रफल व आयतन, लाभ व हानि, समय व दूरी, त्रिभुज, सांख्यकी और प्रायिकता आदि सवाल होंगे।

इसी तरह 10 अंकों की रीजनिंग में दृश्य स्मृति, घड़ी व कैलेंडर, संख्या श्रंखला, संख्या रैंकिंग, अंकगणितीय तर्क, वर्णमाला श्रंखला, घन और पासे, गैर मौखिक श्रंखला, सादृश्यताएं व रक्त संबंध आदि प्रश्न होंगे। इसके अलावा हिन्दी व अंग्रेजी भाषा की समझ, व्याकरण, वर्तनी, अनुवाद और वाक्य संरचना के प्रश्न पूछे जाएंगे।

1088 पदों के लिए 1.35 लाख आवेदन :  बता दें कि ग्राउंड टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा के लिए पात्र होंगे। लोकसेवा आयोग ने कांस्टेबल भर्ती में पुरुषों के 708 और महिला कांस्टेबल के 380 पदों के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदन के आखिरी दिन तक 1088 पदों के लिए करीब एक लाख 35 हजार युवाओं ने आवेदन किया है।  इस भर्ती के लिए आवेदन करने में तकनीकी दिक्कत आने पर लोकसेवा आयोग ने आखिरी तारीख को 12 दिन आगे बढ़ाया था। पहले आवेदन की तारीख 31 अक्तूबर थी, जिसे 12 नवंबर तक बढ़ाया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Senior Journalist Daljeet Ajnoha in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June — On the occasion of the 75th anniversary celebration of the prestigious Vidya Mandir School in Hoshiarpur, senior journalist Daljit Ajnoha held a special interaction with renowned educationist Prof. Nazam Riar. During...
article-image
पंजाब

पंजाब के युवक ने बताई ‘डंकी’ रूट की खौफनाक हकीकत, हाथ जोड़कर की भावुक अपील

पंजाब। विदेश जाने के लिए गैर-कानूनी ‘डंकी’ रूट अपनाने के खतरों को लेकर सोशल मीडिया पर एक सिख युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 33 सेकेंड के इस वीडियो में...
हिमाचल प्रदेश

बाड़ियां पंचायत के आधा दर्जन गांव में पेयजल किल्लत : जोहड़जी स्कीम की पहले स्टेज में पंप खराब आने से आई समस्या

पट्टा मेहलोग, 3 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की बाड़ियां पंचायत के आधा दर्जन गांव में पिछले एक सप्ताह से लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। पचायत के मदफल, सकराला, बरागु, जोहड़...
article-image
पंजाब

संत बाबा नारायण दास ब्लाइंड स्कूल 10 वी कक्षा के छात्र ए ग्रेड में हुए पास

स्कूल स्टाफ और प्रिंसिपल अतर सिंह की ओर से छात्रों को बधाई दी गई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  संत बाबा नारायण दास ब्लाइंड स्कूल बाहोंवाल के 10 वी कक्षा के छात्र विजय कुमार और गौरव...
Translate »
error: Content is protected !!