हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया सरकाघाट में दो नए न्यायालय कक्षों का उद्घाटन

by
सरकाघाट में न्यायिक परिसर बनाने के लिए भूमि चयनित, निर्माण कार्य जल्द होगा आरम्भ-मुख्य न्यायधीश
एएम नाथ।  सरकाघाट(मंडी), 23 जुलाई। माननीय मुख्य न्यायाधीश हिमाचल उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति एम. एस. रामचंद्र राव, मंडी जिला के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल व हिमाचल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की उपस्थिति में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिविल जज सरकाघाट में न्यायालय कक्षों सहित वलनरेबल विटनेस डिपोसिशन सेंटर का भी लोकार्पण किया।
इस मौके पर माननीय मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सरकाघाट के लोगों व अधिवक्ताओं को नये न्यायालय का लोकार्पण करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि सरकाघाट का न्यायिक परिसर बनाने के लिए भूमि का चयन किया जा चुका है और उसका निर्माण कार्य जल्द ही आरम्भ कर दिया जाएगा।
जिला एवम सत्र न्यायाधीश मंडी राजेश तोमर ने माननीय उच्च न्यायालय का दो नये न्यायालय कक्ष एवम वलनरेबल विटनेस डिपोसिशन सेंटर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए स्वागत करते हुए बताया कि इन दो नये न्यायालयों का लोकार्पण होने से सरकाघाट की आम जनता एवम वकीलों को सहुलियत प्राप्त होगी। मौजूदा समय में न्यायालय जिन भवनों में कार्य कर रहे थे। वह ज़र ज़र हालात में थे। तथा सिविल जज सरकाघाट का न्यायालय सरकाघाट स्कूल के भवन में चल रहा था। प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने इस मौके पर प्रशासन के प्रयासों को सराहते हुए बताया कि मिनी सचिवालय के परिसर में अब सरकाघाट के लोगों को सिविल कोर्ट एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की सेवाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त होंगी।
बार एसोसिएशन सरकाघाट की तरफ से अनीश शर्मा जी ने इस मौके पर माननीय मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरकाघाट डा अवीरा बासू, सीनियर सिविल जज निखिल अग्रवाल एवं सिविल जज डा व युद्धवीर सिंह सहित एस.डी.एम. सरकाघाट स्वाति डोगरा, डी.एस.पी. सरकाघाट संजीव गौतम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चुनी लाल , वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सरकाघाट डॉ देशराज, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी सरकाघाट बार काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जूनियर बॉडी बिल्डिंग में रणवीर राजपूत ने जीता स्वर्ण पदक

तीन क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर रहे दून विधानसभा के बरोटीवाला के रहने वाले है रणबीर बीबीएन, 27 अप्रैल (तारा) : बरोटीवाला के युवा रणवीर राजपूत ने बॉडी बिल्डिंग में अंडर 23 में गोल्ड मैडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध उत्पादन की क्षमता के आधार पर करें त्वरित प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त ने की दुग्ध सहकारी सभाओं के गठन की प्रगति की समीक्षा एएम नाथ।  हमीरपुर 04 फरवरी। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा दूध की खरीद एवं एकत्रीकरण के लिए एक सुनियोजित चेन विकसित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्वालिटी कंट्रोल के दो पद, लेथ मशीन के पांच पद व फिटर हेल्पर के दो पद भरे जाएंगे : एम्को इंडस्ट्रिज़ शिवपुरा, मुबारिकपुर में

ऊना, 13 सितम्बर – मैसर्ज़ एम्को इंडस्ट्रिज़ शिवपुरा मुबारिकपुर अम्ब द्वारा 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय अम्ब में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव में अड़ंगा लगाने की मुख्यमंत्री की एक और कोशिश नाकाम: जयराम ठाकुर

विधानसभा में अगर सुक्खू हमारी बात मानते तो आज कोर्ट में अपमानित नहीं होना पड़ता एएम नाथ। मंडी : माननीय उच्च न्यायालय द्वारा डीसी को आरक्षण रोस्टर में 5% का कोटा देने के फैसले...
Translate »
error: Content is protected !!