हिमाचल प्रदेश कबड्डी फेडरेशन पर भडक़े अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व पद्मश्री अजय ठाकुर : भ्रष्टाचार व पिटाई करने के बयान को लेकर सुर्खियों में

by

शिमला: 14 जुलाई:
अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व पद्मश्री अजय ठाकुर का हिमाचल प्रदेश कबड्डी फेडरेशन पर भ्रष्टाचार व पिटाई करने का बयान सुर्खियों में हैं। जिसे देखते हुए फेडरेशन उनकी शिकायत डीजीपी से करने की बात कही है।
अजय ठाकुर ने लाइव वीडियो में कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन गलत दिशा पर चल पड़ी है। टीम में जगह बनाने के लिए हुनर नहीं सिफारिश और पैसों की जरूरत पड़ रही है। कुछ लोग अपने हित साधने के लिए खेल को दलाली का अखाड़ा बनाने पर तुले हैं। उन्होंने कहा कि टीम के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए और पूरी वीडियोग्राफी की जानी चाहिए। मेरी सिलेक्शन हो जाने से मैं चुप नहीं हो जाउंगा। मैं सबके पर्दे खोलूंगा। अजय ने दावा किया कि शुक्रवार को मीडिया के सामने लेन-देन के सबूत के साथ फेडरेशन की सच्चाई को लाएंगे। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि वह यह सब होने नहीं देंगे। इसे रोकने के लिए अगर उन्हें किसी की पिटाई भी करनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे।
दरअसल, यह विवाद हरियाणा में कबड्डी के प्रस्तावित नेशनल टूर्नामेंट के लिए टीम चयन की प्रक्रिया के कारण पैदा हुआ है। 21 जुलाई से हरियाणा में कबड्डी टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। दूसरी तरफ फेडरेशन अध्यक्ष राजकुमार भ्रामटा ने कहा कि अजय ठाकुर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सरेआम पीटने की धमकी दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस में डीएसपी अजय की शिकायत पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू से की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घालूवाल, भदसाली व ईसपुर में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण : उपायुक्त ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर द्वारा प्रवासी बच्चों की शिक्षा हेतू किए जा रहे प्रयासों की सराहना की

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने हरोली उपमंडल के तहत घालूवाल, भदसाली तथा ईसपुर में खोले गए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया तथा वहां पर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में सुनार की दुकान से सोने का डोबा चोरी का मामला सुलझा, मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

चोरी हुए करीब 78 ग्राम सोने में से 30 ग्राम बरामद, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने की कार्रवाई ऊना। जिला पुलिस ने सुनार की दुकान से सोने का डोबा चोरी करने के मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल दिवस ” पांगी के किलाड़ में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम, मंत्रियों की लगी जिलावार “ड्यूटी”

एएम नाथ। शिमला ; 15 अप्रैल को “हिमाचल दिवस ” का राज्य स्तरीय कार्यक्रम चंबा जिला में पांगी के किलाड़ में होगा। जहाँ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम मे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने संदीप को दीं बधाई

एएम नाथ। शिमला : नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गाँव ढांग ऊपरली के निवासी संदीप सिंह द्वारा झारखण्ड के राँची में आयोजित साउथ एशियन गेम्स-2025 में 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!