हिमाचल प्रदेश टीईटी के लिए शुरू हो गया आवेदन : अधिकतम उम्र की नहीं है सीमा

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) 2024 के लिए आवेदन शुरू हो चुका है. टीचर बनने के इच्छुक लोग इसके लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. हिमाचल प्रदेश टीईटी का आयोजन टीजीटी आर्ट्स/मेडिकल/नॉन मेडिकल/शास्त्री/जेबीटी/पंजाबी/उर्दू विषयों के लिए आयोजित किया जाएगी.

इसके लिए आवेदन हिमाचल प्रदेश स्कूली शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट https://hpbose.org/ पर जाकर करना है.

हिमाचल प्रदेश टीईटी के लिए आवेदन शुल्क एससी/एसटी/ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 700 रूपये है. जबकि जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह 1200 रुपये है. अगर कोई 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच कोई आवेदन करता है तो 600 रुपये लेट फीस देनी होगी.

कब होगी हिमाचल टीईटी परीक्षा :   हिमाचल प्रदेश टीईटी 2024 परीक्षा का आयोजन 15, 17, 24 और 26 नवंबर को किया जाएगा. प्रत्येक दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी. मतलब यह कि परीक्षा 2:30 घंटे की होगी. इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा.

हिमाचल प्रदेश टीईटी के लिए शैक्षिक योग्यता : 

टीजीटी आर्ट्स- उम्मीदवारों को कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ बीए/बीकॉम/पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड/बीएलएड/बीएएड/बीएड (स्पेशल एजुकेशन) किया होना चाहिए. या फिर 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और तीन साल का इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड किया होना चाहिए.

टीजीटी (नॉन मेडिकल)- बीएससी (एनएम)/पोस्ट ग्रेजुएशन 50 फीसदी अंकों के साथ किया होना चाहिए. साथ ही बीएड भी किया होना चाहिए. या फिर 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए और 4 साल का बीएलएड किया होना चाहिए.

टीजीटी (मेडिकल)- बीएससी (मेडिकल)/पोस्ट ग्रेजुएशन 50 फीसदी अंकों के साथ किया होना चाहिए. साथ ही बीएड भी किया होना चाहिए. या इसके समकक्ष कोर्स किया होना चाहिए.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग के भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश : ऊर्जा खपत का 90 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से दोहन का लक्ष्य

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के तहत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थान भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी भवनों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रंजीत सिंह राणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान : भाजपा द्वारा राजेंद्र राणा को उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाने का एलान करते ही

हमीरपुर- 27 मार्च :  विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की ओर से टिकट बंटते ही भाजपा में बगावत का सुर सर चढ़कर बोलने लगे हैं। प्रदेश की सभी 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

16 लाख देकर पत्नी की हत्या करवाई : पहले खुद हत्या करने का भी किया था प्रयास

जमशेदपुर. पत्नी को मारने के लिए पति ने पानी की तरह पैसा बहाया, कई बार खुद भी मर्डर का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी  आखिरकार 16 लाख की सुपारी लेकर गुर्गों ने काम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सवारियों को लेकर विवाद : ऊना बस अड्डे पर HRTC और प्राइवेट बस कर्मियों में मारपीट

रोहित जसवाल।  ऊना : ऊना के अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) में बुधवार दोपहर HRTC और प्राइवेट बस के ड्राइवर-कंडक्टरों के बीच सवारियों को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लात-घूंसे...
Translate »
error: Content is protected !!