हिमाचल प्रदेश पर अगले 48 घंटे भारी रहने वाले : विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश पर अगले 48 घंटे भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सूबे के कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट तो कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से खास तौर पर पर्यटकों, किसानों और बागवानों के लिए खराब मौसम को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के साथ पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पहली से पांच जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है। खासकर पहली और दूसरी जुलाई को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में सात जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन और उना में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं चंबा, मंडी और शिमला में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में दो जुलाई को भी कमोबेश मौसम ऐसा ही रहेगा। IMD ने बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, सोलन और उना में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने दो जुलाई को कांगड़ा, मंडी और शिमला में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर में तीन जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के तीखे तेवरों को देखते हुए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड के जवानों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। यही नहीं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों और सैलानियों को असुरक्षित भवनों-स्थानों पर जाने से बचने को कहा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहीद हुए दिनेश शर्मा : एयर स्ट्राइक से पहले 10:30 बजे दोस्त को किया था आखिरी कॉल

 भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान के Pok में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव के लाल लांस नायक दिनेश शर्मा शहीद हो गए। दिनेश...
article-image
पंजाब

घर वापसी करने वाले कांग्रेसियों का किया जाएगा स्वागत: अमरप्रीत सिंह लाली

आप द्वारा भगवंत मान को सीएम का चेहरा घोषित करना आप के लिए भारी भूल साबित होगा गढ़शंकर: अगले माह प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर यहां राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में घायल हरोली के वीर सपूतों का उपमुख्यमंत्री ने जाना कुशलक्षेम

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 मई. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए हरोली विधानसभा क्षेत्र के दो वीर जवानों बाथू गांव निवासी बीएसएफ के उप निरीक्षक व्यास देव और छेत्रा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा के सियासी मौसम को समझने में भूल कर बैठे : अब अशोक तंवर का क्या होगा?

हरियाणा के कद्दावर दलित नेता अशोक तंवर एक बार फिर सियासी मौसम भांपने से चूक गए. पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे तंवर ने मतदान से 48 घंटे पहले कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!