हिमाचल प्रदेश में 100 सरकारी स्कूल CBSE से होंगे संबद्ध….जानिए स्कूलों की सूची

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों को राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के 200 सरकारी स्कूलों को CBSE से संबद्ध करने की योजना के तहत शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 100 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों (सीनियर सेकेंडरी स्कूल) को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जोड़ने की मंज़ूरी दे दी है।


शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पहले चरण में चुने गए स्कूलों की सूची Annexure-A में सम्मिलित है।


यदि सूचीबद्ध कोई स्कूल CBSE के मानकों को पूरा नहीं करता है तो उसकी जगह ऐसे स्कूलों को शामिल किया जाएगा जो निर्धारित मानकों के अनुरूप हों।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जहाँ एक ही स्थान पर लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग स्कूल संचालित हैं, वहाँ इन्हें अलग-अलग न मानकर एकल कॉम्पोज़िट स्कूल के रूप में CBSE से संबद्ध किया जाएगा।


सरकार का मानना है कि CBSE से संबद्धता मिलने से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली के अनुरूप बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इससे प्रदेश के छात्रों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में भी वृद्धि होगी।
शिक्षा विभाग ने निदेशक, स्कूल शिक्षा को इस संबंध में सभी औपचारिकताएँ पूरी करने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हेल्पर के 80 पद : सालसन स्टील प्राइवेट लिमिटेड गगरेट में भरे जाएंगे

ऊना, 25 अप्रैल – मैसर्ज़ सालसन स्टील प्राइवेट लिमिटेड रामनगर औद्योगिक क्षेत्र गगरेट द्वारा हेल्पर(लोडिंग-अनलोडिंग व बन्डलिंग) के 80 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नंगड़ां में इंडियन ऑयल ने आयोजित की मॉक ड्रिल

ऊना 6 जुलाईः इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, पाइपलाइन डिविजन ऊना ने ग्राम पंचायत नंगड़ां में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग तथा स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों व निवासियों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन अधिकार अधिनियम बारे जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की  बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा  :   जिला मुख्यालय चंबा में वन अधिकार अधिनियम 2006 से संबंधित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 टेस्ट को लेकर ग्राम पंचायत झंबर के लोगों में दिखा उत्साह: डॉ अरविंद

ऊना – जिला के विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे कोविड-19 टेस्ट कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय लोगों में...
Translate »
error: Content is protected !!