हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा के लिए सदस्य का निर्वाचन किया जाना है। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर (सचिव, हि.प्र. विधानसभा) द्वारा ‘निर्वाचन की सूचना’ (Form-1) जारी कर दी गई है।
निर्वाचन कार्यक्रम का के अनुसार अभ्यर्थी या उनके प्रस्तावक अपना नाम निर्देशन-पत्र 05 मार्च, 2026 (गुरुवार) से किसी भी कार्य दिवस (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच जमा कर सकते हैं।
नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर (सचिव, हि.प्र. विधानसभा) या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (उप सचिव) के कार्यालय, कक्ष संख्या एनए-301 (प्रशासनिक भवन), हिमाचल प्रदेश विधानसभा, शिमला-171004 में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 06 मार्च, 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे कक्ष संख्या एनए-301 में की जाएगी।
अभ्यर्थी अपना नाम 09 मार्च, 2026 (सोमवार) दोपहर 3:00 बजे तक वापस ले सकते हैं।
यदि आवश्यक हुआ, तो मतदान 16 मार्च, 2026 (सोमवार) को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक डॉ. वाई.एस. परमार पुस्तकालय भवन में होगा।
मतगणना: मतों की गिनती उसी दिन यानी 16 मार्च, 2026 को शाम 5:00 बजे की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र के प्रारूप उपर्युक्त स्थान और समय पर प्राप्त किए जा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एलपीजी के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत… सुबह से लगे थे लाइन में, 25वां था नंबर

बरनाला : पंजाब के बरनाला में एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए आए एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जाता है कि 66 वर्षीय बुजुर्ग सिलिंडर लेने के लिए सुबह ही लाइन में लग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हिमाचल को बड़ी मदद : राजीव बिंदल

एएम नाथ । शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के माध्यम से केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत और मजबूत आधारभूत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई का सरकारी स्कूल नंगल खुर्द के विधार्थीयों ने किया भ्रमण

ऊना : सरकारी वरष्ठि माध्यमिक पाठशाला नंगल खुर्द के विधार्थीयों ने सन्तोषगढ़ स्थित भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत हिम गौरव आई टी आई का अपने अध्यापकों सहित वर्कशॉपों का दौरा किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के दबाव में कर रहे हैं, मुद्दे से ध्यान भटकाने की कर रहे हैं कोशिश – तथ्यहीन बातें कर रहे हैं कांग्रेस के मंत्री, पूर्व सरकार पर लगाए गए आरोप निराधार : जयराम ठाकुर 

अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाजपा के सिर फोड़ रहे हैं ठीकरा,   अवैध निर्माण पर कार्रवाई करना तो दूर अभी भी जनभावनाओं को आहत कर रहे हैं मुख्यमंत्री और मंत्री एएम नाथ।शिमला :  शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!