हिमाचल फोटो गैलरी का शुभारंभ, उपायुक्त ने मिनी सचिवालय में किया : पूर्व विधायक रायजादा ने बताया कि स्थानीय लोगों सहित शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए हिमाचल फोटो गैलरी बेहद प्रेरणादायक

by

लोगों के अवलोकनार्थ हेतू आगामी सात दिनों तक रहेगी उपलब्ध
ऊना, 13 सितम्बर – मिनी सचिवालय ऊना के सुगम केंद्र के समीप हिमाचल फोटो गैलरी आगामी 7 दिनों तक लोगों के अवलोकनार्थ हेतू उपलब्ध रहेगी। इस हिमाचल फोटो गैलरी का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि फोटो गैलरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और हिमाचल के निर्माता डॉ वाईएस परमार के दुर्लभ चित्रों को प्रदर्शित करती यह फोटो गैलरी अत्यन्त शिक्षा प्रदान करने वाली सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को इनके उच्च आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी, डॉ वाईएस परमार के जीवन पर आधारित व सामान्य ज्ञान की किताबें भी लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी।
उपायुक्त ने बताया कि डॉ यशवन्त सिंह परमार के आदर्श, विचार, ईमानदारी सोच व सादगी अपने आप में आज के समय में सार्थक है। डॉ परमार के विषय में हमें यह आभास होता है कि निश्चित रूप से वह एक युग पुरूष थे। उनकी सोच के परिणास्वरूप ही हिमाचल प्रदेश आज अग्रणी राज्य बन पाया है।
उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के विषय में अल्बर्ट आईनस्टेन ने कहा था कि सम्भवतः महात्मा गांधी जैसे महान पुरूष के विषय में शायद ही नई पीढ़ी यह विश्वास करेगी कि ऐसे महापुरूष ने कभी इस धरती पर जन्म लिया होगा।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि लोग इस प्रदर्शनी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने डॉ राजेन्द्र अत्री के प्रयासों की सराहना भी की।
ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने बताया कि स्थानीय लोगों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए हिमाचल फोटो गैलरी बेहद प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिन्दर शर्मा, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, हिमाचल फोटो गैलरी के संस्थापक डॉ राजेन्द्र अत्री व अंशुक अत्री सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महर्षि भगवान वाल्मिकी जी ने सत्य के मार्ग पर चलकर लोगों का कल्याण करने का संदेश दिया है: सांसद मनीष तिवारी

महर्षि भगवान वाल्मिकी के प्रकट दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया चंडीगढ़, 13 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि महर्षि भगवान श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में चार दिवसीय नाहवींधार मेला संपन्न : एसडीएम राज कुमार ने की समापन समारोह की अध्यक्षता

एएम नाथ।  करसोग :   करसोग में 12 से 15 मई तक आयोजित किया जाने वाला चार दिवसीय नाहवींधार मेला विधिवत रूप से संपन्न हो गया। एसडीएम राज कुमार ने समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

34 यात्री घायल, 9 की हालत गंभीर : भोटा में पहाड़ी से टकराई  एचआरटीसी बस

एएम नाथ। हमीरपुर :  जिला हमीरपुर डिपो की बस भोटा से करीब दो किमी दूरी पर टियाले दा घाट के समीप बीती देररात हादसे की ​शिकार हो गई। हादसे में 34 लोग घायल हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा दो दिवसीय एफ.पी.ओ. प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला :  राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा दो दिवसीय एफ.पी.ओ. प्रशिक्षण कार्यक्रम  23-24 अक्टूबर 2024 को एग्री एज ए.सी.एस.टी.आई सांगटी शिमला में आयोजित किया गया।  मुख्य अतिथि के रूप में सचिव...
Translate »
error: Content is protected !!