हिमाचल बिजली बोर्ड में समाप्त होंगे इंजीनियरों और कर्मचारियों के 600 पद : फैसले का विरोध शुरू

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के बिजली बोर्ड में इंजीनियरों और कर्मचारियों के 600 पद समाप्त होंगे। अंतिम मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। राज्य बिजली बोर्ड में इंजीनियरों और कर्मचारियों के 600 पद समाप्त होंगे। वीरवार को बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला में हुई निदेशक मंडल की बैठक में युक्तिकरण का फैसला लिया गया। अंतिम मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।                                  अतिरिक्त स्टाफ को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। उधर, निदेशक मंडल के इस फैसले के खिलाफ संयुक्त मोर्चा मुखर हो गया है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी।
वित्तीय संकट से जूझ रहे बिजली बोर्ड को मजबूत करने के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी ने सरकार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में स्टाफ के युक्तिकरण की सिफारिश की है। इसी कड़ी में वीरवार को बिजली बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की बैठक में युक्तिकरण को मंजूरी दी गई। इस फैसले से बिजली बोर्ड में इंजीनियरों और कर्मचारियों के 600 पद समाप्त हो जाएंगे। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में बोर्ड में 25,435 पद स्वीकृत हैं। 11,989 पद रिक्त चल रहे हैं।
बिजली बोर्ड में 13,446 कर्मचारी कार्यरत हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बिजली बोर्ड में 7376 पदों को समाप्त किया जाना है। पहले चरण में जनरेशन विंग में विभिन्न श्रेणियों के 600 पदों को समाप्त किया जा रहा है। राज्य बिजली बोर्ड में मंजूर पदों में से 29 फीसदी पदों को समाप्त करने का प्रस्ताव है। उधर, राज्य बिजली बोर्ड की कर्मचारी यूनियन के महासचिव और संयुक्त मोर्चा के सह संयोजक हीरा लाल वर्मा ने बोर्ड प्रबंधन के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाया जाएगा। अगर मुख्यमंत्री से भी राहत नहीं मिली तो आगामी रणनीति तय कर आंदोलन किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना द्वारा ग्रामीणों को पेड़ और डस्टबिन किए वितरित

गढ़शंकर :  इंडियन ऑयल ऊना के पाइप लाइन विभाग द्वारा होशियारपुर जिले के तहसील गढ़शंकर के गांव बारापुर और मजारी में 61 किलोमीटर लंबी मल्टीप्रोडक्ट पेट्रोलियम पाइप लाइन की 36.00 किलोमीटर और 47.00 किलोमीटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के नशे के लिए लोगों को लूटता था युवक- CID अफसर बनकर : रात को नशा नहीं मिलने पर बिगड़ रही तबीयत

एएम नाथ। शिमला : आईजीएमसी के आसपास के क्षेत्र में तीमारदारों से ठगी के आरोप में गिरफ्तार युवक चिट्टे का नशा करने के लिए वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस पूछताछ में पता चला...
हिमाचल प्रदेश

बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन : 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी

बिलासपुर : बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग में 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें एचपी, ऑल इंडिया और विभिन्न सब वर्गों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बाढ़ का खतरा बढ़ा : भाखड़ा और पोंग बांध में बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई तीन राज्यों की चिंता

चंडीगढ़। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के भाखड़ा और पोंग बांध का जलस्तर इस समय अब तक के सबसे ऊंचे जलस्तर पर पहुंच गया है। इससे पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान के निचले...
Translate »
error: Content is protected !!