हिमाचल, बिहार, बंगाल समेत 9 राज्यों के गवर्नर बदले : दिल्ली में विनय सक्सेना की जगह तरनजीत सिंह संधू

by

एएम नाथ। नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपालों और उप-राज्यपालों (LG) की नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है। लद्दाख के वर्तमान उप-राज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अब तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। वहीं तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया। इसके अलावा तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है। आज ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने इस्तीफा दिया था।
———
कहां-कहां के राज्यपाल बदले गए
दिल्ली: पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल (LG) नियुक्त किया गया है।
लद्दाख: दिल्ली के वर्तमान उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का उप-राज्यपाल बनाया गया है।
पश्चिम बंगाल: तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने सी.वी. आनंद बोस की जगह ली है, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
तेलंगाना: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अब तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
महाराष्ट्र: तेलंगाना के वर्तमान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।
बिहार: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
तमिलनाडु: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
हिमाचल प्रदेश: लद्दाख के वर्तमान उप-राज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
नागालैंड: नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से उप मुख्य सचेतक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने जिला कांगड़ा के चढ़ी क्षेत्र में नाबालिग से हुए दुष्कर्म...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा ने सीएम सुक्खू से की मुलाकात; आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और किसानों के एक्सपोजर विजिट पर बनी सहमति की दिशा

हिमाचल की सेब बागवानी को न्यूजीलैंड का तकनीकी सहयोग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रस्ताव एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब की बागवानी को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने के लिए न्यूजीलैंड तकनीकी विशेषज्ञता...
article-image
पंजाब

चालक फरार : तेल के टैंकर के नीचे आने से टिब्बियां के मुलख राज की मौत, पुलिस ने टैंकर कबजे में लिया

गढ़शंकर : गांव मैहिंदवानी में तेल के टैंकर के पीछे सो रहे व्यक्ति की टैंकर के बैक करने दौरान नीचे आने से मौत हो गई। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया तो पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!