हिमाचल में दिव्यांगों के साथ होता अन्याय को क्यों अनदेखा कर रहे हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सचिवालय के पास अपनी मांगों को लेकर सचिवालय जा रहे दृष्टिबाधित छात्रों से बलप्रयोग किए जाने की घटना को अत्यंत शर्मनाक बताया। दृष्टिबाधित छात्रों के साथ बलप्रयोग बताता है कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से सचिवालय जाना क्या अपराध हो गया है। जो इस तरह के बल प्रयोग की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी पूरे देश में न्याय की बात करते हैं लेकिन हिमाचल में हर वर्ग के साथ हो रहे अन्याय पर अपनी आंखें मूँद ली हैं। आज हिमाचल में गरीब, युवा, नारी शक्ति, किसान, बागवान और दिव्यांगों के साथ हद से ज्यादा ज्यादती हो रही है लेकिन कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री की कारगुजारी पर पूरी तरह से मौन है। इस का अर्थ यही है कि कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश सरकार को प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय करने की पूरी छूट दे रखी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने निर्मल ठाकुर को प्रथम सप्त सिंधु लाइफटाइम अवॉर्ड किया प्रदान

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां राजभवन में निर्मल ठाकुर को शिक्षा, साहित्य और सामाजिक जीवन के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए सप्त सिंधु फाउंडेशन दिल्ली द्वारा आयोजित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ईडी ने एक दर्जन जगह चलाया सर्च ऑपरेशन : 1625 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला मामले में, अशोका यूनिवर्सिटी के दो पूर्व संस्थापक सदस्यों को दो महीना पहले किया था गिरफ्तार

चंडीगढ़ : केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 1625 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला मामले में शुक्रवार 15 दिसंबर को करीब एक दर्जन लोकेशन में सर्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेम चंद सिंगला की पुण्यतिथि पर गुरु के लंगर का आयोजन : माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं — सुमित सिंगला

बीबीएन, 31 जनवरी (तारा) ; स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला की पुण्यतिथि के अवसर पर क्यूरेटेक हाउस में गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में ब्रेड पकोड़ा, वेज पकोड़ा एवं चाय का प्रसाद श्रद्धालुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाहनों में कूड़ेदान रखना अनिवार्य करें : राम प्रकाश

एएम नाथ। चम्बा :  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश की अध्यक्षता में आज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय चम्बा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर...
Translate »
error: Content is protected !!