हिमाचल में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले, अमित कुमार शर्मा होंगे कुल्लू के नए डीसी, सोनाक्षी सिंह तोमर को किन्नौर की कमान

by

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को कुल्लू का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर को किन्नौर का उपायुक्त बनाया गया है।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा वर्तमान में किन्नौर के उपायुक्त के पद पर तैनात थे। अब उन्हें कुल्लू का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। उनके कुल्लू का कार्यभार संभालने के बाद अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सुरजीत सिंह कुल्लू उपायुक्त पद के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त हो जाएंगे।

इसी तरह 2016 बैच की आईएएस अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर वर्तमान में जिला सोलन के बद्दी में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही थीं। सरकार ने उनका तबादला कर उन्हें किन्नौर का उपायुक्त नियुक्त किया है।

दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने के बाद संबंधित जिलों के प्रशासनिक कामकाज में बदलाव होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन अधिकार के पात्र लोगों को हक दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाएं : नेगी

वन अधिकार अधिनियम के दावों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें : जगत नेगी एसडीएलसी-डीएलसी की बैठकें नियमित हों, दावों में देरी बर्दाश्त नहीं : नेगी एएम नाथ। चंबा : वन अधिकार अधिनियम, 2006 के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव की बेटियां, महिलाएं बन रहीं उद्यमी: हिम इरा शॉप से आत्मनिर्भरता और संस्कृति का नया अध्याय

एएम नाथ। चुराग  : मंडी जिले की चुराग विकास खंड की ग्राम पंचायत सवा माहू के अंतर्गत दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग मंदिर के श्री चरणों में गाँव की महिलाओं द्वारा दो वर्ष पूर्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद श्री नैना देवी जी में कुल 7 वार्डों में 689 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

बिलासपुर, 26 अप्रैल: नगर परिषद श्री नैना देवी जी के सामान्य निर्वाचन 2026 के तहत कुल 689 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें 368 पुरुष तथा 321 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर परिषद...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार आलू का समर्थन मूल्य घोषित करेगी- ऊना ज़िला में 20 करोड़ रुपये की लागत आलू प्रसंस्करण संयत्र किया जाएगा स्थापित : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऊना ज़िला में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत...
Translate »
error: Content is protected !!