हिमाचल में महंगी सीमेंट पर पीएम मोदी ने कसा तंज … कहा GST घटा तो हिमाचल सरकार लग गई लूटने

by

एएम नाथ । शिमला : जीएसटी 2.0 ने त्योहारी सीजन में आम जन को काफी राहत दी है। इनमें से एक सीमेंट के दाम कम होना भी है, जिसपर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि इसका लाभ हिमाचल की जनता को नहीं मिला क्योंकि वहां की सरकार ने जीसएटी से होने वाले नुकसान का हवाला देते हुए सीमेंट के दाम बढ़ा दिए।

इसपर आज पीएम मोदी ने हमला बोला है। दिल्ली के बीजेपी ऑफिस के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे मोदी ने सुक्खू सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जीएसटी से दाम कम होने के तुरंत बाद हिमाचल प्रदेश की सरकार ने सीमेंट के दाम बढ़ा दिए। उन्होंने तुरंत ही अपनी तिजोरियां भरनी शुरू कर दीं।

दिल्ली में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे पीएम मोदी के निशाने पर इस बार हिमाचल की सुक्खू सरकार रही। मोदी ने कहा कि नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स के बाद हमारी जिम्मेदारी बन जाती है कि हम ग्राहक को जानकारी दें और दुकानदार को भी जागरुक करें। जहां हम विपक्ष में हैं वहां ये और भी जरूरी हो जाता है। विपक्ष वाले उल्टा ही करते हैं। मोदी ने कहा कि ये हमने जैसे ही जीएसटी से दाम कम कर दिया, हिमाचल वालों ने सीमेंट पर पैसा बढ़ा दिया। तिजोरी भरने का खेल शुरू कर दिया।

मोदी ने आगे कहा कि जो जनता के हक का है,जिसका लाभ जनका को मिलना चाहिए था, उसे लूटने में हिमाचल सरकार उसी दिन(जीएसटी कम होने) से लग गई। उन्होंने आगे कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना है और स्वदेशी को अपनाना है। ये भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हर दुकान पर बड़ा बोर्ड हो और लिखा हो गर्व से कहो हम स्वदेशी हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीमेंट की कीमतों में ₹5 प्रति बैग की बढ़ोतरी करने के अपने फैसले को सही ठहराया है। सरकार का तर्क है कि यह कदम वस्तु एवं सेवा कर (GST) परिषद की ओर से सीमेंट पर टैक्स कम करने के बाद हुए भारी वित्तीय नुकसान की आंशिक भरपाई के लिए जरूरी है।

तकनीकी शिक्षा और नगर एवं ग्राम नियोजन (Town and Country Planning- TCP) मंत्री राजेश धर्मानी ने शनिवार को कहा कि GST दर में 28% से 18% तक की कटौती के कारण राज्य को प्रत्यक्ष राजस्व में लगभग ₹1,000 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस नुकसान ने पहले से ही आपदा से जूझ रही अर्थव्यवस्था को और बुरी तरह प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, “यह फैसला उन बड़े राज्यों को फायदा पहुंचाता है, जहां खपत अधिक है, लेकिन हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे छोटे पहाड़ी राज्य सबसे ज्यादा पीड़ित हैं।”

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय वित्त मंत्री से इस वित्त वर्ष की शेष अवधि के लिए ऋण सीमा में दो प्रतिशत वृद्धि का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति के दृष्टिगत वित्तीय सहायता, ऋण एवं अनुदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौगान के रखरखाव को वैटरन क्रिकेट क्लब व हॉकी एसोसिएशन आगे आए

चौगान-चंबा की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर रखरखाव कार्यों के लिए सामाजिक संस्थाओं तथा नागरिकों से सुझाव आमंत्रित : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा ;..उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चंबा के ऐतिहासिक चौगान के रखरखाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा: टांडा में देह व्यापार का पर्दाफाश, एक महिला गिरफ्तार, 2 युवतियां रैस्क्यू

एएम नाथ। कांगड़ा : कांगड़ा में जिस्मफरोशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां टांडा मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित माउंटेन जेम गेस्ट हाउस में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार भर्तियों के फाइनल रिजल्ट हिमाचल राज्य चयन आयोग ने किए घोषित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने बुधवार को चार अलग-अलग पोस्ट कोड के लिए हुई दस्तावेज सत्यापन के बाद कुल छह पदों के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए। आयोग के...
Translate »
error: Content is protected !!