हिमाचल में लोगों की हार्ट अटैक से मौत न हो : टेली ईसीजी रोकेगा हार्ट अटैक, हिमाचल में जल्द सेवा शुरू

by

शिमला :
हिमाचल में लोगों की हार्ट अटैक से मौत न हो, स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में एक कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा है। इसमें विभाग फील्ड स्तर पर टेली ईसीजी सेवा शुरू करने जा रहा है। प्रदेश की जनता को इस सेवा का लाभ जल्द से जल्द मिल सके, इसके लिए विभाग गाइडलाइन तैयार कर रहा है। दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह तकनीक काफी फायदेमंद रहने वाली है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में हर साल 4000 लोग हार्ट अटैक का शिकार होते हैं। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 1000 लोगों की मौत हो जाती है। एनएचएम के मिशन निदेशक हेमराज बेरवा ने कहा कि टेली ईसीजी सेवा शुरू करने से पहले इसकी गाइडलाइन तैयार की जा रही है। जल्दी इस सेवा को लोगों के लिए लॉन्च किया जाएगा।

अगर किसी भी व्यक्ति को अचानक से हार्ट अटैक आ जाता है तो टेली ईसीजी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग बिना किसी देरी के उसका प्रारंभिक उपचार शुरू कर सकेगा। इस तकनीक में डिजिटल रिपोर्ट तुरंत प्रदेश के सभी बड़े संबंधित अस्पताल तक पहुंच जाएगी और वहां तैनात डॉक्टर तुरंत टेली ईसीजी के माध्यम से उपचार बता सकेंगे।

स्थिति कंट्रोल में आने के बाद व्यक्ति अपने आगे के इलाज के लिए बड़े अस्पताल तक आसानी से पहुंच सकेगा। विभाग का प्रयास हार्ट अटैक के दौरान गोल्डन आवर पीरियड में मरीज को सुविधा उपलब्ध कराकर उसकी जान को बचाना है। विभाग इसी कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखते हुए टेली ईसीजी सेवा को शुरू कर रहा है।

इस योजना पर बड़े स्तर पर काम करने से पहले विभाग आईजीएमसी में टेली ईसीजी सेवा को शुरू कर चुका है। शिमला जिला स्तर पर इस योजना पर ट्रायल किया गया जो सफल रहा। अब विभाग इसे प्रदेश में फील्ड स्तर पर शुरू करना चाह रहा है, जिसकी गाइडलाइन इन दिनों तैयार की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-3 का नादौन में विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने किया शुभारंभ- प्रदेश सरकार ने कालेज लेक्चरर के सैकड़ों पद भरे : कुलदीप सिंह पठानिया

नादौन 21 नवंबर। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-3 आरंभ हो गया। इसमें प्रदेश के 55 महाविद्यालयों के लगभग 1000 विद्यार्थी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति जेल में, अब महिला और युवक चिट्टा के साथ गिरफ्तार

 हरोली :  पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) टीम ने ऊना जिले के हरोली के सीमावर्ती गांव पंडोगा में एचआरटीसी की बस में 8.53 ग्राम चिट्टा लेकर आ रहे एक महिला और युवक को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पंचायत प्रतिनिधियों का ब्योरा पंचायतीराज विभाग ने किया तलब

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पंचायत प्रतिनिधियों का ब्योरा तलब किया है। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य पर निकाली कलश यात्रा : प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में 9 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन

बद्दी 9 फरवरी (तारा) : महाशिवरात्रि एवं शनि नवग्रह मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ हुआ । सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा यह...
Translate »
error: Content is protected !!