हिमाचल में ही बनाए जाएं संसदीय बार परीक्षा केंद्र, 11 अगस्त को होनी है नीट पीजी, एमडी व एमएस की परीक्षा : डॉ. जनक राज 

by
हिमाचल में कार्यरत अधिकतर डॉक्टरों को हिमाचल से बाहर दूसरे राज्यों में जाकर देनी होगी ये परीक्षा
केंद्रीय स्वास्थ्य मन्त्री से की हिमाचल में परीक्षा केंद्र बनाने की मांग
एएम नाथ। शिमला :   पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज का कहना है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा 11 अगस्त को डॉक्टरों की नीट पीजी, एमडी व एमएस परीक्षा रखी गई है। इस परीक्षा में हिमाचल में कार्यरत अधिकतर डॉक्टरों को हिमाचल से बाहर दूसरे राज्यों में जाकर ये परीक्षा देनी पड़ेगी। विषम भागौलिक परिस्थितियों और वर्तमान मौसम के हालातों के चलते प्रदेश से बाहर आने जाने में अधिक दिनों का समय लगेगा साथ ही ख़तरा भी है। इसके चलते हिमाचल में संसदीय क्षेत्र के आधार पर कम से कम चार सेंटर बनाए जाएं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 4 हज़ार से अधिक डॉक्टर्स ये परिक्षा देने जा रहे हैं। इस समय प्रदेश के अंदर भारी बरसात के कारण कई जगह भारी नुकसान हुआ है कई स्थानों पर रास्ते अवरुद्ध हैं और यात्रा में सामान्य से अधिक समय लगने की संभावना है। वैसी स्तिथि में कई दिनों तक राज्य से बाहर जाना होगा और इस से मेडिकल की आपातकालीन सेवाएं बाधित होंगी और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई स्थानों पर आपदा जैसे हालात उत्पन्न हो सकतें हैं। वैसी स्तिथि में डॉक्टर्स को अपने कार्यस्थल पर उपलब्ध रहना आवश्यक है।
विधायक डॉ. जनक राज का कहना है कि हिमाचल से अधिकतर डॉक्टर्स को 500 से 1000 किलोमीटर की दूरी तय करके यह परिक्षा देनी होगी क्योंकि कुछ दिन पहले NBE द्वारा जो परीक्षा केंद्रों की लिस्ट निकाली गई थी उसमे हमीरपुर को छोड़ कर बाकी केंद्रों को स्थगित कर दिया गया है। जिस कारण समस्या पैदा हुई है। अब केवल हमीरपुर ही एक मात्र परीक्षा केंद्र रह गया है।
 हिमाचल  मेडिकल ऑफ़िसर्स संघ ने इस विषय के बारे में हमसे अपनी समस्या साँझा की है। इनकी इस समस्या की गंभीरता को भाँपते हुए हमने माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मन्त्री जगत प्रकाश नड्डा से यह अपील की है कि हिमाचल के मरीज़ों के हितों और वर्तमान परिस्थितियों और डॉक्टर्स की समस्या को ध्यान में रखते हुए इस माँग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके हिमाचल के डॉक्टर्स के लिए हिमाचल के अंदर ही इस परीक्षा को देने के लिए कम से कम चार ( संसदीय क्षेत्र बार) परीक्षा केंद्र अधिसूचित करवायें जाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में विकसित होंगे 2050 स्कूल : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने किया जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन हमीरपुर 18 नवंबर। 31वां जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन शनिवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में संपन्न हो गया। सम्मेलन...
हिमाचल प्रदेश

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल व्यक्तित्व विकास तथा नशा मुक्त समाज बारे उपायुक्त ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एएम नाथ। चम्बा :  युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार का यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन? ग्रामीण क्षेत्रों की बसें बंद कर जनता को किया जा रहा परेशान : गोविंदराम शर्मा

अर्की (योगेश चौहान)। पूर्व विधायक अर्की गोविंदराम शर्मा ने प्रदेश सरकार पर ग्रामीण क्षेत्रों की बस सेवाएं बंद करने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे तथाकथित “व्यवस्था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टिप्स दिए : हिमाचल कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के निमंत्रण पर शिमला पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के निवेदन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!