हिमाचल में 12 साल पहले बड़े पुलों-सुरंगों की कल्पना भी मुश्किल थी… अब बदल रही तस्वीर : जेपी नड्डा

by

एएम नाथ । शिमला : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को शिमला जिले के शोघी में आयोजित भाजपा हिमाचल प्रदेश के कार्यक्रम 12 विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के में भाग लिया।

इस दौरान कैथलीघाट से शकराल ग्राम तक बन रहे एनएच-5 फोरलेन प्रोजेक्ट (शिमला बाइपास पैकेज-1) क्षेत्र में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि 12 वर्ष पहले किसी ने यह नहीं सोचा था कि हिमाचल प्रदेश में इतने बड़े पुलों, सुरंगों और आधुनिक सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं और विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में करीब 668 किलोमीटर फोरलेन सड़कों पर काम चल रहा है। इसके अलावा लगभग 48 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं विभिन्न चरणों में हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलों को आधुनिक हाईवे और फोरलेन सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य है, जिससे विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में हिमाचल प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों के आधार पर सरकारों का आकलन करने की अपील करते हुए कहा कि जनता को केवल घोषणाएं करने और जमीन पर काम करने वाली सरकारों के बीच अंतर समझना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने राष्ट्रीय टी-20 खिताब जीतने वाली दिव्यांग हिमाचल महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रचना को किया सम्मानित

रोहित जसवाल। बिलासपुर, 6 जनवरी :  प्रदेश के नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली दिव्यांग हिमाचल महिला क्रिकेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास विनाश का कारण नहीं बनना चाहिए – विक्रमादित्य सिंह

*लोक निर्माण मंत्री ने घणाहट्टी स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में की बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमलावरों ने करीब 12 फायर किए – गांव बुग़रा में नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने : जो पर्ची फेंकी गई , उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा

माहिलपुर  , 4 मार्च  : थाना माहिलपुर के गांव बुग़रा में गाडी में सवार होकर आए युवकों ने गांव के नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने गोलियां चलाई और घर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस अभ्यर्थी ही भर्ती में धांधली के आरोप लगा रहे और सरकार जांच भी नहीं करा रही : जय राम ठाकुर

बड़े पैमाने पर परीक्षा पास करने के नाम पर वसूली हुई और सरकार मामला दबा रही परीक्षा में धांधली के आरोप को क्यों दबाना चाहती है सरकार , जिस तरह से आरोप लग रहे...
Translate »
error: Content is protected !!