हिमाचल में 419 स्कूल हुए मर्ज तो 99 परमानेंट बंद

by

शिमला। हिमाचल सरकार ने पांच से कम छात्र संख्या वाले 419 स्कूलों को मर्ज कर दिया है। इनमें 361 प्राथमिक व 58 माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। शून्य दाखिले वाले 99 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। इनमें 89 प्राथमिक और 10 माध्यमिक स्कूल हैं।

इन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में किसी भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है। जिन स्कूलों को मर्ज किया गया है, उनमें पढ़ रहे विद्यार्थियों का दाखिला साथ लगते स्कूलों में करवाया जाएगा। इसको लेकर भी विभाग की ओर से निर्देश जारी कर दिए हैं।

शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना : प्रदेश मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को सचिव शिक्षा विभाग राकेश कंवर की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इन स्कूलों को मर्ज व बंद करने का निर्णय लिया था। पहले सरकार ने इन स्कूलों में तैनात गैर शिक्षक कर्मचारियों के तबादले किए।

उसके बाद अब शिक्षकों के भी तबादले कर दिए हैं। सरकार ने स्कूलों को मर्ज करने के लिए दूरी तय की थी। प्राथमिक स्कूलों के लिए यह दूरी दो किलोमीटर व माध्यमिक के लिए तीन किलोमीटर रखी गई थी। पर्याप्त स्टाफ मिलेगा।

पढ़ाई के लिए बेहतर होगी सुविधा : शिक्षा विभाग का कहना है कि सरकार के इस फैसले से स्कूलों में पर्याप्त स्टाफ मिलेगा। हर विषय के शिक्षक अब स्कूल में होंगे और पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल बच्चों को मिलेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना विद्यार्थियों में पैदा होगी। स्कूलों के संसाधन भी साझा कर सकेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

Chamba news : युवाओं को नशे से बचाना सामूहिक जिम्मेदारी : DC मुकेश रेपसवाल

समाज में नशे के कारोबार और इससे जुड़े तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चंबा :उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र के वीडियो...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर 35-A में सड़क री-कारपेटिंग कार्य का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

चंडीगढ़(पुनीत महाजन) वार्ड नंबर-23 की पार्षद प्रेम लता ने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए आज शाम सेक्टर 35-ए में पुरानी और जर्जर सड़कों की री-कारपेटिंग (रिकारपेटिंग) कार्य का शुभारंभ किया। इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाडवा पंचायत में बुलडोजर पलटने से चालक की मौत पट्टा मेहलोग

पट्टा मेहलोग, 7 मई (तारा) : विकास खंड पट्टा मेहलोग की दाड़वा पंचायत के जतरोग से डांगरीसेर मार्ग पर कामली नजदीक लोक निर्माण विभाग का एक बुलडोजर उक्त सड़क पर कार्य करते हुए अपना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जुन्गा दशहरा मेला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित : जुन्गा का दशहरा मेला इस क्षेत्र का एक ऐतिहासिक एवं बड़ा मेला–निशांत ठाकुर

शिमला 15 सितम्बर – अक्टूबर माह में होने वाले जिला स्तरीय दशहरा मेले जुन्गा के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आज तहसीलदार कार्यालय जुन्गा में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!