हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 27 अप्रैल से चार मई तक चंबा प्रवास पर रहेंगे 

by
एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 27 अप्रैल से चार मई तक चंबा प्रवास पर रहेंगे।  विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 27 अप्रैल को सायं 8:30 बजे सिहुन्ता पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष स्तरोन्नत किए गए राजकीय उच्च विद्यालय सुमात्र का लोकार्पण करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को कुलदीप सिंह पठानिया रायपुर में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
पहली मई को विधानसभा अध्यक्ष ढूंढियारा बंगला में ककिरा-समलेऊ सेक्टर और दो मई को मंढोर नाग मंदिर परिसर में चुवाड़ी सेक्टर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसी तरह तीन मई को भी विधानसभा अध्यक्ष जनजातीय भवन सिहुंता में सिहुंता सेक्टर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। चार मई को विधानसभा अध्यक्ष सिहुंता से शिमला के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद बिलासपुर की व्यवस्थाओं की समीक्षा : DC राहुल कुमार ने सफाई और स्वास्थ्य प्रबंधों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

बिलासपुर, 11 नवम्बर 2025 नगर परिषद बिलासपुर के अंतर्गत उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं की विस्तृत समीक्षा के लिए उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 करोड़ रुपए में गगरेट विधानसभा सीट का टिकट बेचने के आरोप : जिन्हें टिकट नहीं मिलता, वह ऐसे ही आरोप लगा देते

गगरेट : ऊना जिले की गगरेट विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश कालिया ने कांग्रेस द्वारा गगरेट विधानसभा सीट का टिकट 14 करोड़ रुपए में बेचने के आरोप लगा कर चुनावी माहौल में गरमाहट पैदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीर जवान की शहादत को नमन : अमर बलिदानी पवन कुमार जी के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और अन्य भाजपा नेता

एएम नाथ। शाहपुर : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान सेना के बीच हुई जंग में वीरभूमि कांगड़ा के शाहपुर से संबंध रखने वाले एवं पंजाब रैजीमैंट में तैनात सूबेदार मेजर पवन कुमार जी वीरगति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर पार होगा अब राहुल और चुनाव आयोग में : कांग्रेस का 2019 आम चुनाव को लेकर व्यापक ऑडिट का ऐलान, 48 सीटों पर रहेगा ख़ास फोकस …इधर EC ने राहुल को थमाया नोटिस

नई दिल्ली : चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों के बीच कांग्रेस ने फिर एक बड़ा दावा किया है। कांग्रेस का कहना है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में...
Translate »
error: Content is protected !!