हिम कृषि योजना के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर ज़िला कोर टीम की बैठक उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता में आयोजित : ज़िला वार्षिक कार्य योजना को संशोधित करने के दिए निर्देश

by
एएम नाथ। चंबा : ज़िला चंबा में हिम कृषि योजना के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में ज़िला कोर टीम की बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने हिम कृषि योजना के तहत ज़िला कोर टीम की भूमिका और उत्तरदायित्व, क्लस्टर हस्तक्षेप तथा ज़िला की वार्षिक कार्य योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए मत्स्य पालन, पशुपालन तथा ग्रामीण विकास विभाग के ज़िला स्तरीय अधिकारियों को भी ज़िला कोर टीम में शामिल करने के निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल ने कहा कि चूंकि हिम कृषि योजना के लाभार्थी छोटे और सीमांत , महिला, नवोन्मेषी तथा कमजोर वर्गों से संबंधित किसान इस योजना के लाभार्थी होंगे। ऐसे में इन किसानों- बागवानों, मत्स्य पालकों, पशुपालकों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं का इस योजना के साथ कन्वर्जेंस किया जाए।
मुकेश रेपसवाल ने कलस्टर स्तर पर विभिन्न कार्यों को शामिल करने के निर्देश देते हुए उद्यान गतिविधियों, जायका तथा आत्मा इत्यादि परियोजनाओं के माध्यम से किसानों- बागवानों को मिलने वाली सुविधाओं के विस्तार के दृष्टिगत ज़िला वार्षिक कार्य योजना को संशोधित कर अनुमोदन के लिए पुनः प्रस्तुत करने को निर्देशित किया।
विभागीय प्रतिनिधि ने बैठक में अवगत किया कि ज़िला में हिम कृषि योजना के अंतर्गत वर्तमान में सभी 7 विकासखंडों में 90 क्लस्टर चयनित कर 4630 बीघा भूमि को इस योजना के तहत शामिल किया गया है। इससे 4683 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. मुंशी कपूर, उपनिदेशक बागबानी डॉ. प्रमोद शाह, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ ओपी अहीर, उपनिदेशक कृषि डॉ. भूपेंद्र सिंह, जायका परियोजना प्रबंधक डॉ. भानु प्रताप उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल में नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित

यातायात को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए उपायुक्त ने जारी किए आदेश ऊना, 19 दिसंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने उपमंडल हरोली के अंतर्गत टाहलीवाल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेणुका जी को 28.22 करोड़ की सौगात, PMGSY-4 के तहत पांच सड़कों का सीएम सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास

एएम नाथ।  सिरमौर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-4) के पहले बैच के तहत 28.22 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लिल्ली गाँव भनोता में माँ ज्वालामुखी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, आस्था के साथ ग्रहण किया प्रसाद मंदिर कमेटी और ग्रामवासियों के सहयोग से हुआ सफल आयोजन एएम नाथ। चम्बा :  लिल्ली गाँव भनोता स्थित माँ ज्वालामुखी मंदिर में आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2024 और 2025 में उत्तीर्ण छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया अध्ययन वीज़ा के लिए आवेदन करने का सुनहरा अवसर : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ l कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक, कंवर अरोड़ा ने बताया कि इच्छुक छात्र नवंबर 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया अध्ययन वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने...
Translate »
error: Content is protected !!