हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का दून की पंचायतों के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

by

बद्दी, 29 जनवरी : बद्दी के संडोली में बन रहे हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का दून की पंचायतों के लोगों ने विरोध किया है। किसानों ने बरोटीवाला चौक से एसडीएम कार्यालय तक सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। इसके पूर्व बद्दी के शीतलपुर में इसको लेकर एक बैठक हुई जिसमें उन्होंने किसानों ने रणनीति तैयार की गई। किसानों ने एसडीएम के अनुपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने एक बिस्वा जमीन भी न देने की बात कही है। अगर सरकार जबरन किसानों की जमीन लेती है तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। किसानों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष भाग सिंह कुंडलस ने कहा कि सरकार पहले सत्र में सरकारी भूमि को अधिग्रहण कर रही है। अभी तक 3242 बीघा जमीन को अधिग्रहण करने का काम चला हुआ है। यह जमीन भी यहां के किसानों ने भी बचा कर रखी थी। बीबीएन में एक मात्र शीतलपुर से खोल बेली तक है उस पर सरकार अपने कंकरीट में तब्दील करने में लगी है और इसके लिए किस भी किसान को विश्वास में नहीं लिया है।
कृष्ण कुमार ने कहा कि किसानों की जमीन पहले ही रेलवे व फोरलेन में चली गई है। अब बची हुई जमीन को जबरन करना चाहती है जिसके लिए कोई भी किसान तैयार नहीं है। सरकार ने पहले यहां पर हो हाउसिंग बोर्ड कालोनी बनाई है। उसमें लोगों को सुविधा नहीं दे पाई। मधाला में प्लाट खाली पड़े हैं। वहां पर जो लोग रह रहे है उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही। बेहतर यह होगा कि नई टाउनशिप बनाने से पहले पहले से बनी कॉलोनियों को डेवलप किया जाए।

संजीव कौशल ने कहा कि वह जमीन को किसी भी कीमत पर नहीं बेचेंगे। शामलात जमीन पर किसानों की ओर से तैयार किए गए पेड़ों को किसी भी नहीं कटने दिया जाएगा। सरकार बाहर के लोगों को बसाने के लिए अपने लोगों को उजाड़ने का कार्य कर रही है। वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम व तहसीलदार की अनुपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि अभी पहले सत्र में 3242 बीघा सरकारी जमीन को अधिग्रहण करने की कार्य चल रहा है। अभी बात चल रही। इसमें 50 फीसदी को छोड़ दिया जाएगा।
इस मौके पर संयुक्त ग्रामीण संघर्ष समेति के अध्यक्ष भाग सिंह, गगन संह, पवन कुमार, अवतार सिंह, चरण दास ,मान सिंह, चिंतन कुमार, हेमराज, सिमरन जीत सिंह, कृष्ण कुमार कौघस, चरण शिवेश संह, सचिव कुमार, बाबू राम, भाग सिंह, राम कुमार, देवीराम, नरेश कुमार, गुरनाम सिंह, तरसेम लाल, गुरदयाल सिंह, कुलदीप सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा सरकार के दो वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण – प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का समान विकास किया सुनिश्चितः राजीव शुक्ला

एएम नाथ / रोहित जसवाल। बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आज बिलासपुर के लुहणू मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

75 तरह की विभिन्न चीजें ले जाने पर पाबंदी : रज्जू मार्ग का कैबिन छह मीटर प्रति सेकेंड की गति से चलेगा

रोहित भदसाली।  मंडी :  राष्ट्रीय राजमार्ग 21 से माता बगलामुखी मंदिर (पंडोह बांध के नजदीक) रोपवे जल्द लोगों की सुविधा के लिए शुरू हो जाएगा। रज्जू मार्ग का कैबिन छह मीटर प्रति सेकेंड की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्यास नदी के किनारे लोग 30 जून व पहली जुलाई को न जाएं : बरसात के मौसम के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध पूरे: एसडीएम ओमकांत ठाकुर

एएम नाथ। मंडी, 27 जून। एसडीएम मंडी सदर ओमकांत ठाकुर ने बताया कि लारजी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन द्वारा डैम में जमा सिल्ट को निकालने के लिए 30 जून सुबह 6 बजे से पहली...
हिमाचल प्रदेश

ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम के तहत 206 लाभार्थियों को वितरित किए 10.37 करोड

ऊना : आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला ऊना के 206 लाभार्थियों को लगभग 10.37 करोड...
Translate »
error: Content is protected !!