हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले 6 लोगों की लिस्ट आई सामने, क्या थी हादसे की वजह?

by
उत्तरकाशी :  उत्तराखंड में आज सुबह हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के वीडियो सामने आए हैं। उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में हुए हादसे में हेलीकॉप्टर के चिथड़े हो गए हैं। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार, हादसा होने का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है या हो सकता है कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई हो। इसलिए टेक्निकल प्रॉब्लम के एंगल से भी हादसे की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द हादसे की जांच रिपोर्ट तलब की है।
हादसे में 5 महिलाओं ने गंवाई जान
पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग कर्नाटक के थे, जो गंगोत्री धाम जा रहे थे। मुंबई के 4 और आंध्र प्रदेश के 2 लोग थे। हेलीकॉप्टर की 6 सवारियों में 5 महिलाएं थीं और पांचों की हादसे में जान चली गई है। पायलट रॉबिन सिंह ने भी दम तोड़ दिया है। आंध्र प्रदेश निवासी शख्स घायल है। यात्रियों ने देहरादून से उड़ान भरी थी और खरसाली में उतरना था, लेकिन गंगनानी में नाग मंदिर के पास क्रैश होकर हेलीकॉप्टर जंगल में गिरा गया और उसके टुकड़े हो गए। लोगों ने हेलीकॉप्टर को नीचे गिरते देखा और उन्होंने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी थी।
लोगों ने रेस्क्यू किए घायल
बता दें कि जब लोगों ने हेलीकॉप्टर को नीचे गिरते देखा तो वे पुलिस और प्रशासन की टीमों से पहले हादसास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को सड़क तक लाए। 108 एंबुलेंस की टीम उन्हें लेकर अस्पताल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर शाेक जताया और घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हेलीकॉप्टर क्रैश के मृतक/घायलों की सूची
1. कला सोनी (महिला) 61, राज्य (एमएच) मुंबई
2. विजया रेड्डी (महिला) 57, राज्य (महाराष्ट्र) मुंबई
3. रुचि अग्रवाल (महिला) 56, राज्य एमएच (मुंबई)
4. राधा अग्रवाल (महिला) 79, राज्य उत्तर प्रदेश
5. वेदवती कुमारी 48, (महिला) राज्य आंध्र प्रदेश
6. रॉबिन सिंह (पुरुष) 60, राज्य गुजरात – पायलट
7. भास्कर (पुरुष) 51, राज्य आंध्र प्रदेश (घायल)
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फीस जमा नहीं कराई तो 4 साल की बच्ची को स्कूल से बाहर निकाला : परिजनों ने कार्यवाही के लिए एसडीएम को की शिकायत

गढ़शंकर, 3 दिसंबर : माहिलपुर के दिल्ली इंटर नेशनल स्कूल में पढ़ने वाली 4 वर्षीय बच्ची को इसलिए बाहर निकाल दिया कि उनके परिजनों ने स्कूल फ़ीस जमा नहीं कराई थी। इस बात की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला में मतदाता सूचियां 27 अक्तूबर, 2023 से निरीक्षण के लिए उपलब्ध : ADC अभिषेक वर्मा

शिमला 25 अक्तूबर – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में भारतीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षतिग्रस्त सभी सड़कों, पेयजल योजनाओं को त्वरित करेें बहाल: नेगी

पीडब्ल्यूडी, कृषि, जलशक्ति, विद्युत विभाग में 287 करोड़ का नुक्सान धर्मशाला, 02 अगस्त। राजस्व, बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बारिश से क्षतिग्रस्त सभी सड़कों तथा पेयजल योजनाओं की त्वरित मरम्मत सुनिश्चित...
article-image
पंजाब

सुंदर व मजबूत सड़कें, हर युवा को रोजगार, पीने का स्वच्छ पानी व महिलाएं हो स्वाबलंबी….आवारा व जंगली जानवरों का करेंगे इंतजाम। यही मेरा मिशन….निमिषा मेहता

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से भारतिया जनता पार्टी की प्रत्याशी निमिषा मेहता ने कहा कि गढ़शंकर की जनता व मेरी बहने मुझे विधायक बनाने के लिए मेरे पक्ष में मतदान करेंगे। सतलुज ब्यास...
Translate »
error: Content is protected !!