होटल में प्रेमी के साथ थी महिला, पुलिस को लेकर पहुंचा पति, छत से कूदकर पत्नी फरार-

by

बागपत :  उत्तर प्रदेश के बागपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंच गई. मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है. महिला को उसके पति ने पुलिस के साथ रंगेहाथों पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला होटल की छत से कूदकर फरार हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, महिला बागपत के थाना छपरौली क्षेत्र की रहने वाली है और उसका पति से अक्सर विवाद होता था. विवाद के निपटारे के लिए एसपी कार्यालय में स्थित महिला सेल की ओर से कई बार पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए भी बुलाया गया. वह महिला सेल से तीसरी बार मिडिएशन करके लौट रही थी. लौटते समय महिला बागपत से बड़ौत की बस में बैठी और फिर बड़ौत पहुंचने के बाद अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर एक होटल पहुंची, जो हॉलिडे होटल के नाम से संचालित हो रहा है।

पति ने मौके पर बुलाई पुलिस

महिला के पति ने गुप्त रूप से उसका पीछा किया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया. जैसे ही पुलिस होटल पहुंची, महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से लगभग 12-13 फीट ऊंची होटल की छत से छलांग लगा दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गई. महिला के कूदने का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rajinder Kumar shares insights from

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 4 : Former PNB director Rajinder Kumar Bhatia said during a special meeting that he had the opportunity to attend a two-day national Faculty Development Programme (case teaching/case development) organised...
article-image
पंजाब

Youth Sports Welfare Board will

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 12 :  A special meeting of the Youth Sports Welfare Board was organized at Fighter Sports Kartarpur Road, Kapurthala. In this meeting, Rajiv Walia, President of Youth Sports Welfare Board...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारियों की बैठक, एजेंटों को किया प्रेरित

गढ़शंकर। जीवन बीमा और वित्तीय सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विकास अधिकारी सौरव कुमार और अंकित की अगुवाई में गढ़शंकर में विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें शाखा प्रबंधक मंगल सिंह और...
article-image
पंजाब

भाजपा ने लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता पर लगाया दांव

लुधियाना :  भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 19 जून को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता पर दांव लगाया है। भाजपा ने उम्मीदवार की घोषणा करने से पहले, भाजपा ने...
Translate »
error: Content is protected !!