होमगार्ड जवान की हत्या करने वाले को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे, ऊंची पहुंच के चलते सजा से बच जाएगा तो वह यह गलतफहमी मन से निकाल दे: एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लों

by

कपूरथला : एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि होमगार्ड जवान की हत्या करने वाले को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे। अगर किसी को यह लगता है कि वह ऊंची पहुंच के चलते सजा से बच जाएगा तो वह यह गलतफहमी मन से निकाल दे।
एडीजीपी ने कहा कि उस दिन निहंग गुट ने हथियार का इस्तेमाल कर पुलिस का नुकसान किया है। इस मामले में जो भी आरोपी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस मुलाजिम की मौत हुई है। यह कोई आसान बात नहीं है। पुलिस इस मामले को आसानी से नहीं छोड़ देगी। एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता की निगरानी में डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह और एसएचओ सुल्तानपुर लोधी की एसआईटी मामले की तफ्तीश करके रिपोर्ट सौपेंगी।

पुलिस की ओर से फायरिंग के बार-बार उठ रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने कोई फायरिंग नहीं की है। पुलिस ने फायरिंग की होती तो दूसरी तरफ भी नुकसान होता। निहंग सिंह मुखी बाबा मान सिंह की भूमिका पर कहा कि एसआईटी के उनकी भूमिका की जांच करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।

गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा पर दोबारा कब्जे की कोशिश को उन्होंने सिरे से नकार दिया। एडीजीपी ढिल्लों ने कहा कि डीआईजी जालंधर रेंज एस. भूपति, एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह की पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है और इस समागम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया। पुलिस व आमजन में जो गुरपर्व से लेकर आशंका बनी थी, उसे दूर करने के लिए पुलिस टीम कामयाब रही। इस मौके पर एसएसपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एसपी मुख्याल तेजबीर सिंह हुंदल, एसपी हरिंदर गिल व एसडीएम सुल्तानपुर लोधी जसप्रीत सिंह मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बजट में पंजाब के लिए कुछ भी नहीं – केंद्र सरकार ने 10 साल में पंजाब के साथ किया सिर्फ धोखा : हरपाल चीमा

जालंधर: केन्द्र सरकार का अंतरिम बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बजट में पंजाब...
article-image
पंजाब

बाइक पर आए शूटरों ने चलाई गोलियां : 700 बच्चों की जान पर बनी –  घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

खडूर साहिब :  सेंट कबीर डे बोर्डिंग स्कूल दासूवाल के बाहर बाइक सवार शूटरों ने उस समय फायरिंग की, जब दोपहर की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर जा रहे थे। राहत की बात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकारी गेस्ट हाउस में आम जनता की Entry…. ऑनलाइन होगी Booking : ₹3,000 में हिमाचल के सरकारी गेस्ट हाउस

रोहित जसवाल।  शिमला: हिमाचल सरकार ने दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला स्थित चुनिंदा सरकारी अतिथि गृहों के कमरे अब आम लोगों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के जरिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है। कमरे का...
article-image
पंजाब

नगर निगम चुनाव के लिए 8 हफ्ताें समय : पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

नगर निगम और काउंसिल चुनाव मामले में पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को चुनाव कराने के लिए आठ हफ्ते का समय दिया है। इसके चलते सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!