होली में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित

by
एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आज टूरिज्म पार्क होली में कामगारों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भमौरी विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि सरकार ने कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है।
उन्होंने कहा कि बोर्ड ने विधानसभा क्षेत्र भरमौर में लगभग 1 करोड़ 22 लाख की वित्तीय सहायता कामगारों को उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी कामगारों से अपील की कि सभी पंजीकृत कामगार अपने पंजीकरण की ई केवाईसी (आधार वेरिफिकेशन) श्रम कल्याण अधिकारी जिला चंबा के कार्यालय में करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि भविष्य में पंजीकृत कामगारों को कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार वेरिफिकेशन का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार वर्ष 2025 26 में श्रमिकों को डिजिटल कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और कामगार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि कल्याण बोर्ड में अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीकरण करना सुनिश्चित बनाएं ताकि उन्हें कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
शिविर में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से पात्र लाभार्थियों को इंडक्शन चूल्हे भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर सुरजीत सिंह निदेशक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम, श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कमारी, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मंदिर के बाग का नक्शा : डीसी ऊना स्वयं करवाएंगे तैयार

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना जिला के चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के सौजन्य से भरवाईं जालंधर मुख्य मार्ग पर किन्नू में 10 कनाल भूमि में बनने वाले माता के बाग का नक्शा अब डीसी ऊना राघव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत – रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल में आयोजित 66 वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फूट-फूट कर रोती नजर आईं हर्षा रिछारिया: इस संत पर लगाए गंभीर आरोप

महाकुंभ में हर रोज लाखों लोग आस्था की डूबकी लगा रहे हैं. इसमें देश भर से साधु-संत भी पहुंचे हैं। अलग-अलग अखाड़ों के संत अपने-अपने शिष्यों के साथ महाकुंभ में डेरा डाले हुए हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 की मौत – मंडी में कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी समारोह से आ रहे थे वापस

रोहित भदसाली मंडी : जिला मंडी में चौहारघाटी के वरधान में एक कार कल शनिवार को दुर्घनाग्रस्त हो गई थी । उक्त दुर्घटना में पांच युवाओं की मौत हो गई है। दुर्घटना का पता...
Translate »
error: Content is protected !!