होशियारपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को वृंदावन से जोडऩे के लिए कैबिनेट मंत्री जिंपा ने रेलवे मंत्री को लिखा पत्र

by

होशियारपुर रेलवे स्टेशन रोड के पुनर्निर्माण के लिए नगर निगम होशियारपुर को एन.ओ.सी देने का भी किया अनुरोध
होशियारपुर, 29 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने रेलवे मंत्री भारत सरकार श्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिख कर होशियारपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को मथुरा, वृंदावन से जोडऩे की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने होशियारपुर रेलवे स्टेशन रोड के पुनर्निर्माण के लिए नगर निगम होशियारपुर को एन.ओ.सी देने का भी अनुरोध किया है। रेलवे मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि होशियारपुर रेलवे स्टेशन(कोड एच.एस.एक्स) जिले का मुख्य रेलवे स्टेशन है और यात्री इस रेलवे स्टेशन का प्रयोग माता चिंतपूर्णी, माता ज्वाला जी, माता कांगड़ा देवी जी, माता चामुंडा देवी जी, माता बगुलामुखी जी, बाबा बालक नाथ जी, धर्मशाला व मैकलोडगंज जैसे धार्मिक व पर्यटन स्थानों की यात्रा करने के लिए किया करते हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होशियारपुर व आसपास से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री नई दिल्ली पहुंचने के लिए इस रेलवे स्टेशन का उपयोग करते हैं और आगे उन्हें मथुरा, वृंदावन पहुंचने के लिए दूसरी ट्रेन में सवार होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में तीर्थयात्रियों को दूसरी ट्रेन में चढऩे में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर की एक अन्य मुख्य मांग को रखते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन रोड होशियारपुर की हालत बहुत खराब स्थिति में है और इस सडक़ पर चलना बहुत ही मुश्किल है। उन्होंने कहा कि नगर निगम होशियारपुर की ओर से सहायक मंडल अभियंता के कार्यालय में ए.डी.ई.एम/जे.आर.सी उत्तर रेलेव को 12 अप्रैल 2022 को पहले ही एक पत्र/रिमाइंडर भेज कर अनुरोध किया गया है कि कृपया नगर निगम होशियारपुर को एन.ओ.सी जारी किया जाए ताकि वे अपने स्तर पर इस सडक़ का पुनर्निर्माण कर सकें लेकिन उनकी जानकारी के मुताबिक अभी तक कोई एन.ओ.सी प्राप्त नहीं हुआ है। इस लिए आपसे अनुरोध है कि होशियारपुर के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए होशियारपुर से वृंदावन के लिए सीधी ट्रेन शुरु की जाए और नगर निगम होशियारपुर को वर्तमान रेलवे स्टेशन सडक़ के पुनर्निर्माण के लिए तुरंत एन.ओ.सी जारी किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

टिप्परों से सबंधित लोग खुद ही शरेआम नंगल चौंक पर बसे,गाड़िया रोक कर निकालते रहे टिप्पर : टास्क फोर्सेज की तैनाती के बावजूद सुबह पांच और छे वजे और स्कूलों के खुलने के समय भी शहर से निकलते रहे ओवरलोडेड टिप्पर

गढ़शंकर।  हिमाचल प्रदेश से रेत बजरी लेकर आ रहे ओवरलोडेड टिप्परों और बिना माइनिंग के कागजात को चेक करने व अधूरे होने पर कार्रवाई करने के लिए  पुलिस व माइनिंग विभाग टीमों के बावजूद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी कैंटीन के क्लर्क को पुलिस ने किया गिरफ्तार : कब्जे से 1.66 करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद

मथुरा। सेना की कैंटीन के खाते से 1.83 करोड़ रुपये उड़ाने वाला जालसाज क्लर्क मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके कब्जे से 1.66 करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।  वह अपने...
article-image
पंजाब

भगवान श्री चंद जी का प्रकाश पर्व 16 सितंबर को मनाया जाएगा : संत गुरचरण सिंह

यह धार्मिक कार्यक्रम तप अस्थान निर्मल कुटिया छंभवाली पड़वा में मनाया जाएगा/संत गुरचरण सिंह *इस धार्मिक समागम को समर्पित श्री अखंड पाठ साहिब 14 सितंबर को आरंभ किए जाएंगे और 16 को भोग के...
article-image
पंजाब

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द का किया दौरा

गढ़शंकर, 23 अगस्त : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर की और से चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्री राज पाल रावल ने सरकारी हाई स्कूल सेला खुर्द का दौरा किया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक संदीप बड़ेसरों...
Translate »
error: Content is protected !!