होशियारपुर ने अंडर-19 क्रिकेट में नवांशहर को 50 रनों से हराकर 5 अंक किए अर्जित : डा. रमन घई

by

मनवीर हीर व ऐशवीर ने बल्लेबाजी तथा कृष्ण वालिया, असिसजोत, अर्यन ने गेंदबाजी में किया शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही दो दिवसीय अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में होशियारपुर की टीम ने नवांशहर की टीम को 50 रनों से हराकर शानदार जीत करते हुए 5 अंक अर्जित की। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि रोपड़ में खेलें गए दो दिवसीय मैच में होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 97 रन बनाए। होशियारपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए मनवीर सिंह हीर ने 30 रन, कृष्ण वालिया ने 13 रनों का योगदान दिया। नवांशहर की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रोहणप्रीत ने 5, सागर चौहान ने 4 विकेट हासिल किए। नवांशहर की टीम ने पहली पारी में खेलते हुए 122 रनों पर सिमट गई। जिसमें 45 हर्षित वशिष्ट ने 45 रनों का योगदान दिया। होशियारपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए असिसजोत ने 6 विकेट हासिल किए। होशियारपुर की टीम ने दूसरी पारी खेंलते हुए 141 रन बनाए। जिसमें मनवीर सिंह हीर ने 39 रन, ऐशवीर ने 28 रन, अर्यन अरोड़ा ने 26, कुंच वशिष्ट ने 19, हरमनदीप सिंह ने 12 रनों का योगदान दिया। नवांशहर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सागर चौहान ने 6 विकेट, अर्दश कुमार ने 3 विकेट हासिल किए। नवांशहर की टीम दूसरी पारी में मात्र 66 रनों पर सिमट गई। डा. घई ने बताया कि इस तरह अंडर-19 दो दिवसीय मैच में होशियारपुर ने नवांशहर को हराकर शानदार जीत हासिल कर 5 अंक अर्जित किए। डा. घई ने होशियारपुर की इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए पूरी टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। होशियारपुर टीम की इस बड़ी जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, चेयरमैन टूर्नामैंट कमेटी डा. पंकज शिव व संयुक्त सचिव विवेक साहनी ने टीम की जीत पर समूह एसोसिएशन की ओर से टीम को बधाई दी। होशियारपुर टीम की इस जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर कुलदीप धामी, जिला महिला कोच दविंदर कल्याण, जूनियर कोच दलजीत धीमान, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा ने टीम को बधाई देते हुए और मेहनत व लग्न से अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही। होशियारपुर टीम का अगला मुकाबला मोहाली टीम के साथ मोहाली में होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की कार, 6 गाड़ियां और बैंक अकाउंट जब्त, जानें पूरा मामला

चंडीगढ़ : पेंशन न मिलने के एक मामले में कोर्ट ने पंजाबी यूनिवर्सिटी (पीयू) के वाइस चांसलर की कार और यूनिवर्सिटी के बैंक अकाउंट समेत यूनिवर्सिटी के छह वाहनों को जब्त करने के निर्देश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोमबत्ती’ सातवीं बार हुई गिरफ्तार : नशा तस्करों ने मंडी पुलिस पर छोड़ दिए पालतू कुत्ते, फिर भी काम नहीं आई ‘होशियारी’

रोहित भदसाली। मंडी :  मंडी पुलिस इन दिनों नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. सोमवार को मंडी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों मामले...
article-image
पंजाब

रवनीत बिट्टू ने कहा सांसद अमृतपाल को मिलनी चाहिए अंतरिम पैरोल : कट्टरपंथी अमृतपाल के पक्ष में बोले

चंडीगढ़ : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने जेल में बंद खालिस्तान समर्थक व कट्टपपंथी सांसद अमृतपाल सिंह को अंतरिम पैरोल देने की सार्वजनिक रूप से वकालत की है। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल...
Translate »
error: Content is protected !!