होशियारपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया – आम आदमी पार्टी के 5, कांग्रेस के 1 व भाजपा के 1 उम्मीदवार रहे विजयी

by

जिला चुनाव अधिकारी ने काउंटिंग स्टाफ, सुरक्षा अमले व उम्मीदवारों का धन्यवाद प्रकट किया
मीडिया की ओर से निभाई जिम्मेदारी की प्रशंसा की
होशियारपुर, 10 मार्च:
जिले में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक मुकम्मल हो गई है और आज वोटों की गिनती के दौरान आम आदमी पार्टी के 5, कांग्रेस व भाजपा के 1-1 उम्मीदवा विजयी रहे। जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात व एस.एस.पी श्री ध्रुमन एच. निंबाले की ओर से रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में जहां गिनती केंद्रों के बाहर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया, वहीं मीडिया सैंटर का दौरा भी किया गया।
जिला चुनाव अधिकार श्रीमती अपनीत रियात ने काउंटिंग स्टाफ, सुरक्षा अमले व उम्मीदवारों का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों के लिए हुए मतदान की गिनती आज रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर में माननीय भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए आब्जर्वरों की उपस्थिति में पारदर्शी व सख्त सुरक्षा प्रबंधों में करवाई गई। उन्होंने मीडिया की ओर से निभाई गई जिम्मेदारी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समूची चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए पोलिंग स्टाफ, भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के मुताबिक अलग-अलग टीमों की ओर से भी प्रशंसनीय जिम्मेदारी निभाई गई।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार श्री ब्रह्म शंकर जिंपा, शाम चौरासी के डा. रवजोत सिंह, उड़मुड़ से श्री जसवीर सिंह राजा, दसूहा से श्री कर्मवीर सिंह घुम्मण, गढ़शंकर से श्री जय कृष्ण विजेता रहे। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डा. राज कुमार व मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार श्री जंगी लाल महाजन विजयी रहे।
श्रीमती अपनीत रियात ने चुनाव अमले का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव अमले की ओर से मेहनत व पारदर्शी तरीके से निभाई जिम्मेदारी के चलते ही चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक मुकम्मल हुई है। उन्होंने उम्मीदवारों की ओर से दिए सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर, चब्बेवाल, गढ़शंकर, उड़मुड़, दसूहा व विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां की गिनती रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में करवाई गई। इसके अलावा शाम चौरासी विधान सभा क्षेत्र की गिनती मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर में करवाई गई है।
एस.एस.पी. श्री ध्रुमन एच. निंबाले ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा अमले की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों गिनती केंद्रों में 1573 सी.ए.पी.एफ, प्रदेश व जिला पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए थे, जिनमें से जिला पुलिस के 2 एस.पी, 14 डी. एस.पी, 26 एस.एच.ओ, 139 एस.आई व ए.एस.आई, 1035 ई.पी.ओज तैनात थे। इसके अलावा पी.ए.पी के 182 कर्मचारी व सी.ए.पी.एफ के 175 कर्मचारियों की ओर से भी पूरी मेहनत से ड्यूटी निभाई गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर-फगवड़ा रोड टू खड़ौदी, ईसपुर, पंडोरी गंगा सिंह वाहिद सडक़ काकेंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने किया लोकार्पण

842.90 लाख रुपए में बनाई गई है 13.200 किलोमीटर लंबी सडक़ होशियारपुर, 29 जनवरी: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने सोमवार 842.90 लाख रुपए की लागत से माहिलपुर-फगवाड़ा रोड टू खड़ौदी,...
article-image
पंजाब

युवक का रहस्यमयी स्थिति में गांव डेरों के पास शव बरामद

गढ़शंकर, 29 जून : गढ़शंकर के पास गांव डेरों के निकट एक युवक का रहस्यमयी स्थिति में शव बरामद हुआ है। जानकारी अनुसार गांव डेरों के पास पानी के सुए के समीप एक यु...
article-image
पंजाब

पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम फॉर एस.सीज 2022-23 के पेंडिंग केसों को वैरीफाइ करने के लिए पोर्टल 20,23 व 27 को रहेगा खुला

होशियारपुर, 15 जून:जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी रजिंदर सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम फॉर एस.सीज के योग्य अनुसूचित जातियों के...
article-image
पंजाब

Sri Akal Takht Jathedar Honors

Amaritsar/Daljeet Ajnoha/Dec.7 : Jathedar of Sri Akal Takht Sahib, the highest temporal seat of the Sikhs, today announced a special commendation for Melbourne-based artist Bethany Cherry. The honor is in recognition of her exceptional...
Translate »
error: Content is protected !!