होशियारपुर से श्री तलवंडी साबो व श्री अमृतसर साहिब जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को मंत्री जिंपा ने किया रवाना

by

होशियारपुर, 29 दिसंबर:
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने श्री तलवंडी साबो व श्री अमृतसर साहिब जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को होशियारपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा भी मौजूद थे।
होशियारपुर से श्री तलवंडी साबो व श्री अमृतसर साहिब जी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर कैबिनेट मंत्री जिंपा ने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से पंजाब वासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफर की सुविधा नि:शुल्क मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी, जिसमें उनके आने-जाने, ठहरने व खाने-पीने का सारा खर्चा शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने प्रदेश के आम लोगों की हर छोटी से बड़ी जरुरत का ध्यान रखा है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत लोगों को अलग-अलग तीर्थ स्थानों की यात्रा करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में होशियारपुर से श्रद्धालुओं की एक बस श्री खाटू श्याम जी व श्री सालासर बाला जी के दर्शन करके आई हैं। इसी तरह योजनानुसार अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की बसें लगातार रवाना होती रहेंगी। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिक आयु व आर्थिक तंगी के कारण पंजाब व भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की इस विशेष योजना के लिए वित्तिय वर्ष 2023-24 के दौरान 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
इस मौके पर सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी, नायब तहसीलदार विजय कुमार, कुलविंदर सिंह हुंदल, धीरज शर्मा, वरिंदर वैद, चंदन लक्की के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

One day training of officers/

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 25: As per the instructions of Director SIRD Rural Development and Panchayat Department Mohali, from 20 August 2024 to 23 August 2024, one day training of officers/employees of Panchayati Raj Institutions and...
article-image
पंजाब

राघव चड्डा ने धुस्सी बांध की मजबूती के लिए दिए 2.75 करोड़ रुपये

दीनानगर।  आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने विवेकाधीन कोष से गुरदासपुर जिले के धुस्सी बांध को मजबूत करने के लिए 2.75 करोड़ रुपये जारी किए हैं। गुरदासपुर के...
article-image
पंजाब

भगवान राम ने 24वें त्रेता युग और भगवान कृष्ण ने 28वें द्वापर में लिया था अवतारः राजन जी महाराज

श्रद्धालुओं ने भगवान के अवतार और बाल लीलाओं की कथा का किया श्रवण होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा ;  श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था होशियारपुर की तरफ से चेयरमैन व कथा आयोजक पूर्व मेयर शिव...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और नेशनल बैम्बू मिशन की प्रगति की DC जतिन लाल ने की समीक्षा

ऊना, 17 सितम्बर। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और नेशनल बैम्बू मिशन की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने दोनों योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन...
Translate »
error: Content is protected !!