होशियारपुर स्थित न्यू कोर्ट कांप्लेक्स के आम जनता के प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

by

यह हेल्प डेस्क न्यायालयों में आने वाले आम लोगों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री राजिंदर अग्रवाल, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, होशियारपुर ने नए न्यायालय परिसर, होशियारपुर के आम जनता के प्रवेश द्वार पर एक हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, होशियारपुर श्री राजिन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यह हेल्प डेस्क न्यायालयों में आने वाले आम लोगों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा, क्योंकि लोग इस हेल्प डेस्क से न्यायालय परिसर में किसी भी कार्यालय या न्यायालय के स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा लोग वकीलों के चैंबर के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।जरूरतमंद लोग इस हेल्प डेस्क से व्हीलचेयर सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, केस की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस हेल्प डेस्क के पास केस इंफॉर्मेशन सिस्टम “कियोस्क” मशीन भी स्थापित की गई है, यहां पक्षकार अपने केस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर इस “कियोस्क” मशीन का उपयोग करने के लिए हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मचारी की सहायता भी ली जा सकती है। यह हेल्प डेस्क कार्यालय समय के दौरान कार्यरत रहेगी।इस अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, होशियारपुर श्री राजिन्द्र अग्रवाल सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, वकील तथा न्यायालय/कार्यालय कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई के लिए खर्च करेंगे राज्य सभा सांसद का मिलने वाला वेतन : हरभजन सिंह

जालंधर।। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य बने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़ा फैसला करते हुऐ कहा कि वह राज्यसभा से मिलने वाली सैलरी को किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई के...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान से हथियारों की डिलीवरी : पुलिस ने पकड़ीं सात पिस्टल, ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और पॉइंट 30 बोर शामिल

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। राज्य के अमृतसर में पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में सात पिस्टल को बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी पकड़ा है। शुरुआती में...
article-image
पंजाब

Ally. Ashok Puri and Ally.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec23 : Today, in the last week of third quarter of the Allianistic Year 2024-25 , Ally. Ashok Puri and Ally. Sharanjeet Kaur of Alliance Club International District-119, visited Sant Narayan Das Blind...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब महिला क्रिकेट टीम ने रोमांचक जीत की दर्ज : हिमाचल प्रदेश को 1 रन से दी शिकस्त

प्रगति सिंह बनीं वुमन ऑफ द मैच मोहाली : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन महिला सीनियर टीम ने लेट रमा अत्रे मेमोरियल टूर्नामेंट के पहले मैच में हिमाचल प्रदेश को 1 रन से हरा दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!