अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चंबा में मैराथन का आयोजन : पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को मिलेंगे 15 हजार रूपये : एडीएम 

by
एएम नाथ। चम्बा : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर को जिला मुख्यालय चंबा में लड़कियों के लिए एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एडीएम अमित मेहरा ने बताया कि यह मैराथन 11 अक्टूबर को प्रातः 6:00 बजे मिलेनियम गेट चंबा से आरंभ होकर हरदासपुरा वाया सरोथा से बालू होते हुए पीजी कॉलेज सुल्तानपुर चंबा तक होगी। उन्होंने बताया कि मैराथन के सफल आयोजन के लिए पुलिस विभाग को प्रतिभागियों के पंजीकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग को वॉलिंटियर्स के चयन, स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल स्वास्थ्य वैन व अन्य चिकित्सीय सेवाओं के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रतिभागियों को मैराथन पूरी होने के उपरांत दी जाने वाली रिफ्रेशमेंट से संबंधित दायित्व सौंपे गए हैं। उन्होंने बताया कि मैंराथन में पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 15 हजार रूपये, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को क्रमशः 11 व 8 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सात स्थान पर रहने वालों को क्रमशः 2-2 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिसे भी कांग्रेस का आलाकमान चुनाव लड़ने को कहता है वह दूसरे का नाम बता देता : ज़िंदगी के साथ और ज़िंदगी के बाद भी लूट करना चाहती है कांग्रेस –

देश के नेतृत्व के लिए मोदी सबसे क्षमतावान नेता : जयराम ठाकुर एएम नाथ। चंबा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव लोक सभा का चुनाव है। जो देश के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़ाकर भी जोखिम में नहीं हिमाचल सरकार, बिछाई नई बिसात

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस ने अब विधानसभा उपचुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव भी आक्रामक तरीके से लड़ने को नई बिसात बिछा दी है । हिमाचल में कांग्रेस दो विधायकों को लोकसभा चुनाव में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11 IAS, 2 IPS, 1 IFS और 1 IRS अधिकारी जांच के घेरे में…..सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी सर्टिफिकेट घोटाला उजागर!

 नई दिल्ली।  भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में फर्जी आरक्षण प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाया है. यह कार्रवाई एक विस्तृत शिकायत के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफआईआर सीएम ऑफिस की शह पर हुई : राजेंद्र राणा का सरकार पर बड़ा हमला बदले की गंदी राजनीति

एएम नाथ । हमीरपुर।  पूर्व विधायक राजिंदर राणा ने उनके बेटे और पत्नी के खिलाफ सिरमौर जिले के पच्छाद में दर्ज की गई एफआईआर बदले की गंदी राजनीति का हिस्सा बताया है। मीडिया से...
Translate »
error: Content is protected !!