अंतिम रिहर्सल के उपरांत पोलिंग पार्टियों की रवानगी : शिमला शहरी विस क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां 31 मई को होगी रवाना

by
शिमला 30 मई – 4-शिमला संसदीय क्षेत्र (अ.जा.) रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिला शिमला के संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा आज अंतिम रिहर्सल के उपरांत पोलिंग पार्टियों को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।
उन्होंने कहा कि 60-चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 152 पोलिंग पार्टी, 61-ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 162 पोलिंग पार्टी, 62-कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 108 पोलिंग पार्टी, 64-शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 135 पोलिंग पार्टी, 65-जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 133 पोलिंग पार्टी, 66-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 156 पोलिंग पार्टी तथा 67-रोहडू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 123 पोलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां 31 मई, 2024 को रवाना होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छह आईएएस और एचएएस अधिकारियों के तबादला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह आईएएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला-तैनाती आदेश जारी किए हैं। तैनात का इंतजार कर रहे आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा को एडीओ(नागरिक) अंब और प्रियांशु खत्री को एसडीओ चंबा लगाया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 दिवसीय दौरे पर पहुंची शिमला : राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

एएम नाथ। शिमला :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंची। शिमला के निकट मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 फरवरी को सरकाघाट विस क्षेत्र के रखोटा में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

सरकाघाट 29 जनवरी – जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रखोटा में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 करोड़ लेकर अमीर बन गए और अब आपको पैसे बांटने आएंगे, लेकिन लाहुल स्पीति की संस्कृति अपने ईमान को बेचने वाली नहीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

लाहौल : लाहौल स्पीति की जनता से धोखा करने वाले पूर्व विधायक रवि ठाकुर की जमानत इन चुनाव में जब्त होगी और तब उनको अपनी गलती का एहसास होगा। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!