अंतिम संस्कार के लिए लेटी ‘मृत’ महिला- चिता से उठकर बैठ गई : बरहामपुर में हुई आश्चर्यजनक घटना……

by

भुवनेश्वर:  महिला अंतिम संस्कार होने से महज कुछ सेकेंड पहले चिता से उठकर बैठ गई। जी हां, ओडिशा के बरहामपुर में जिस महिला को मृत मानकर उसके परिजन अंतिम संस्कार के लिए चिताभूमि गये थे, वो 52 साल की बुज्जी अम्मा जब चिता से उठ खड़ी हुई तो वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गये।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार 54 साल के सिबाराम पालो ने अपनी पत्नी बुज्जी अम्मा को गलती से मृत मान लिया था। जिसके बाद बीते सोमवार को सिबाराम और परिजन बुज्जी अम्मा के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर गये।

बचाया जा रहा है कि इस दंपत्ति की कोई संतान नहीं थी। बीते 1 फरवरी को घर पर एक दुखद दुर्घटना में बुज्जी अम्मा 50 फीसदी से अधिक जल गई थीं। एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए प्रारंभिक उपचार के बावजूद और पैसों की तंगी के कारण उनकी चिकित्सा देखभाल रूक गई थी।

सिबाराम ने कहा, “सोमवार को सुबह में उसका शरीर बेजान दिखाई दे रहा था। जिसके कारण हमें लगा कि उसकी मृत्यु हो गई है। हमने उसके शरीर को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए शव वाहन की व्यवस्था करने के लिए स्थानीय समुदाय को लोगों से कहा। उसके बाद स्थानीय पार्षद पार्वती प्रधान के पति सिबा प्रधान ने बेरहामपुर नगर निगम (बीईएमसी) और स्थानीय स्वयंसेवकों की अंतिम संस्कार में सहायता करने के लिए कहा।

सिबाराम के घर के पास के निवासी चिरंजीबी बुज्जी अम्मा के शव वाहन में थे। उन्होंने उस पल को याद करते हुए बताया, “हम अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर चुके थे। तभी बुज्जी अम्मा ने अप्रत्याशित रूप से अपनी आंखें खोलीं और हमसे कहा कि वो मरी नहीं हैं। हम सबी लोग पूरी तरह आश्चर्यचकित रह गए। हालांकि शुरू में सभी को डर लगा लेकिन थोड़ी देर के बाद हम बुज्जी अम्मा को उनके घर वापस लेकर आये।”

वहीं बुज्जी अम्मा को ले जाने वाले शव वाहन चालक खेत्रबाशी साहू ने कहा कि सिबाराम की खराब आर्थिक हालत के कारण स्थानीय समुदाय ने उदारतापूर्वक उनकी पत्नी के दाह संस्कार में होने वाले खर्च के लिए बहुत पैसे दिये थे। साहू ने बताया, “हम शुरुआत में सुबह 9 बजे के आसपास उनके आवास से अम्मा का शव लेकर निकले थे और बाद में उन्हें सुरक्षित श्मशान घाट से घर वापस लाया गया।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुल्तानपुर वार्ड में नगर परिषद द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

एएम नाथ। चम्बा : नगर परिषद चंबा के सौजन्य से आज सुल्तानपुर वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य वार्ड क्षेत्र को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाना था।...
article-image
पंजाब

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 पर होगी संयुक्त राष्ट्र दशक की शुरुआत, प्रकृति की बहाली संयुक्त राष्ट्र दशक का लक्ष्य: अशवनी जोशी

कोविड-19 से वापस उछाल के हमारे अवसर। नवांशहर: बीता वर्ष, एक वैश्विक महामारी और जलवायु, प्रकृति और प्रदूषण के निरंतर संकट सहित कई संकटों का सामना करते हुए एक कठिन वर्ष था। गो ग्रीन...
article-image
पंजाब

बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स की सख्त कार्रवाई

17 व 18 जनवरी को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया विशेष जागरूकता चेकिंग व अभियान होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : सामाजिक सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री पंजाब डॉ. बलजीत कौर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी में बाढ़ से हुए नुकसान का राकेश प्रजापति ने लिया जायजा

ऊना, 12 अगस्त – हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के निर्देशानुसार, उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया।...
Translate »
error: Content is protected !!