अंबेडकर चौक के पास सीवरेज समस्या से लोग परेशान : पास की मार्केट के पास नहीं सीवरेज कनेक्शन

by

नवांशहर। स्थानीय अंबेडकर चौक पर सीवरेज लीकेज की समस्या का हल नहीं निकल पा रहा। इस मामले को लेकर नगर कौंसिल प्रधान सचिन दीवान का कहना है कि शंकर राकेश मार्केट के पास सीवरेज कनेक्शन ही नहीं है, ऐसे में इसे मेन लाइन से जोड़ा नहीं जा सकता। कौंसिल प्रधान का कहना है कि कनेक्शन गलत ढंग से जुड़ा हुआ था। मार्केट को काटने वाले या फिर दुकानों के मालिक इकट्‌ठे होकर कनेक्शन अप्लाई करें, तो कनेक्शन कर दिया जाएगा। बता दें कि इस मार्केट को बने हुए 16-17 साल हो चुके हैं तथा वहां पर करीब 100 दुकानें हैं, जिनके मालिक अलग अलग है। कनेक्शन 16-17 सालों से जुड़ा हुआ था। इस सबके बीच असल परेशानी राहगीरों को है, जिन्हें गंदे पानी व टूटी सड़क के बीच में से होकर गुजरना पड़ता है। इस मामले को लेकर पिछले दिनों आटो यूनियन की ओर से प्रदर्शन भी किया गया था, जबकि सोमवार को भी इस मामले को लेकर कई लोगों ने आवाज उठाई। मौके पर लोगों को शांत करने के लिए डीएसपी रंजीत सिंह व एसएचओ विनोद कुमार भी पहुंचे। टेपो यूनियन व परमजीत पम्मा कहते हैं कि प्रशासन को सभी पक्षों से बातचीत कर इस मामले का हल निकालना चाहिए, क्योंकि डा. अंबेडकर चौक लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है तथा इस चौक के आसपास से रोजाना सेंकड़ों लोग गुजरते हैं। सीवरेज ब्लाकेज के चलते जहां सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है, वहीं बदबू के चलते वहां खड़े होना भी मुश्किल हो जाता है। बस स्टैंड से चलने वाले आटो भी अंबेडकर चौक के पास ही खड़े होते हैं तथा सीवरेज ओवर फ्लो की वजह से पैदा होने वाली बदबू में लोगों का खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। डीएसपी रंजीत सिंह ने कहा कि सभी पक्षों से बातचीत कर मामला सुलझा लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार व ट्रक की टक्कर में सीनियर कांस्टेबल की मौत : दोनों वाहनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त

गढ़शंकर: चंडीगढ-होशियारपुर सड़क पर गांव गोलियां के निकट कार व ट्रक की टक्कर में कार स्वार सीनियर पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों वाहनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रदीप कुमार (37)...
Translate »
error: Content is protected !!