अति शर्मनाक घटना : नाबालिग से 8 महीनों तक 80 लोगों ने किया दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार

by

आंध्र प्रदेश  :  आंध्र प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लडक़ी के साथ 80 अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया तथा यह कार्य 8 महीने तक जारी रहा। दरअसर पीडि़ता को देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था। हालांकि अब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गुंटूर की एक 13 वर्षीय लडक़ी को छुड़ाया है, जिससे 80 व्यक्तियों ने 8 महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किया था।
उसको तेलंगााना तथा आंध्र प्रदेश के वैश्यालयों में देह व्यापार हेतु विवश किया गया था। पुलिस ने सभी 80 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त को स्वर्णा कुमारी द्वारा जबरन देह व्यापार की तरफ धकेला गया था। मंगलवार 19 अप्रैल को गुंटूर वेस्ट जोन पुलिस ने बी.टैक. के विद्यार्थी समेत 10 अन्य गिरफ्तारियां की थी। अतिरिक्त पुलिस सुपरिंटेंडेंट के.सुपराजा ने बताया कि पुलिस ने 80 आरोपियों की पहचान कर ली है तथा उन्हें गिरफ्तार करना शुरु कर दिया है। इनमें से कुछ किंगपिन हैं, 35 दलाल हैं तथा बाकी ग्राहक हैं।
पुलिस इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है, जो फरार हैं। एएसपी सुपराजा ने कहा कि इस मामले का एक अन्य आरोपी लंडन में है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों से एक कार, 53 मोबाइल, तीन आटो तथा बाइक बरामद किए हैं। इन आरोपियों को विजयवाड़ा, हैदराबाद, काकीनाडा व नेलोर से काबू किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उम्रकैद की सजा – तीन पुलिस अधिकारियों को दोषी करार देते हुए सीबीआई कोर्ट ने सुनाई

चंडीगढ़, 25 दिसंबर । पंजाब में आतंकवाद के दौरान फर्जी मुठभेड़ के मामले में मंगलवार को सीबीआई कोर्ट ने तत्कालीन तीन पुलिस अधिकारियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस...
article-image
पंजाब

*डेरा बाबा भगत राम जी नंगल खुंगा में 12 जुलाई को वार्षिक धार्मिक समारोह आयोजित किया जा रहा : संत नरेश गिर

*यह वार्षिक समारोह ब्रह्मलीन संत बाबा भगत राम जी की 86वीं पुण्यतिथि को समर्पित होगा *इस समारोह के दौरान कीर्तनी जत्था, कथा वाचक, संत महापुरुष बाबा जी कीर्तन, कथा विचार और प्रवचनों के माध्यम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने नई खनन नीति में संशोधन को दी मंजूरी, निजी भूमि वाले मालिक भी ऐसे होंगे मालामाल

एएम नाथ। शिमला: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने नई खनन नीति में संशोधन को मंजूरी दी है. गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया....
article-image
पंजाब

कर्नल बाठ से मारपीट का मामला : सीबीआई को जांच सौंपने के खिलाफ पुलिस अधिकारियों की याचिका खारिज

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट ने इस साल मार्च में पार्किंग विवाद को लेकर एक कर्नल और उनके बेटे पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों के कथित हमले से जुड़े मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण...
Translate »
error: Content is protected !!