अनुराग ठाकुर ने किया विकासात्मक प्रदर्शिनियों को अवलोकन

by

ऊना- जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले में लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। प्रदेश सरकार के कृषि, पशुपालन, बागवानी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास विभाग तथा जल शक्ति विभाग ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित की है।
कृषि विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं तथा सहायता कार्यक्रमों बारे लोगों को बताया जा रहा है। विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन योजना मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना जल से कृषि को बल योजना, प्रवाह सिंचाई योजना राज्य कृषि यंत्र का कार्यक्रम सहित विभाग की अनेक योजनाओं व कार्यक्रमों बारे जानकारी दी जा रही है। उद्यान विभाग द्वारा शिवा प्रोजेक्ट सहित बागवानी से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजना बारे लोगों को बताया जा रहा है।
जल शक्ति विभाग द्वारा पानी की जांच करने व क्षेत्र की प्रमुख पेयजल योजना बारे लोगों को जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा अपने विभाग से संबंधित शिकायतें भी पंजीकृत की जा रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के स्टाल पर मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर योजना, वायु प्रदूषण से होने वाले रोग, गर्मी से बचने के उपायों, जल जनित रोगों, आयुष्मान भारत तथा मुख्य मंत्री सहारा योजना के विषय में लाभकारी जानकारी दी जा रही है।
स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री भी मेले में आकर्षण का केंद्र बनी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला स्तरीय पीरस्थान लोहड़ी मेला सम्पन्न मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता

बीबीएन, 16 जनवरी (तारा) : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत रात्रि सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत किरपालपुर में चार दिवसीय पीरस्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौजी यूथ हॉस्टल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार के छात्रों का ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन

चम्बा, 24 नवंबर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में व्यवसायिक कोर्स के तहत पर्यटन विषय के विद्यार्थियों को यूथ हॉस्टल डलहौजी में आज दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत हुई। जिसमें बच्चों को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शानो-शौकत से संपन्न हुआ शहीद भगत सिंह फुटबाल क्लब का टूर्नामैंट : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने बिजेता टीमों व विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए

पंजाब स्टालईल कबड्‌डी मैच, एथ्लैटिक मीट, रस्सा कशी व शाट पुट मुकाबले बने आकर्षण का केंद्र गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की ग्राउंड में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा 13वां वार्षिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्पीकर पठानिया पर मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के आरोप लगा बीजेपी विधायक हंसराज ने के खिलाफ चुनाव आयोग को की शिकायत

एएम नाथ। शिमला :  बीजेपी विधायक हंसराज ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए आचार संहित उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। संवैधानिक पद पर रहते हुए मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!